फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   honour killing girl burnt alive in ara district

ऑनर किलिंग: बेटी को जिंदा जलाया, प्रेमी को पीटकर मार डाला

Tue, 28 May 2013 12:58 PM IST
गदागंज (रायबरेली)/आरा/इंटरनेट डेस्क
गदागंज (रायबरेली)/आरा/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
honour killing girl burnt alive in ara district

उम्र 16 और 18 साल। एक लड़की बिहार के आरा जिले की और एक लड़का उत्तर प्रदेश के रायबरेली का। दो शख्सियतें और दो प्रेमी कहानी, लेकिन हश्र एक। मुहब्बत करने की सजा मिली मौत।

विज्ञापन


सम्मान की खातिर लड़की को जिंदा जला दिया गया, वहीं लड़के को पीट-पीटकर जान से मार डाला।

रायबरेली में प्रेमी की हत्या

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे तुला मजरे सुदामापुर गांव निवासी रामनारायण पाल खेती-किसानी करता है। उसका बेटा संदीप पाल (16) कक्षा दस का छात्र था। वह धूता इंटर कॉलेज में पढ़ता था।
विज्ञापन


रविवार रात में रामनारायण नलकूप पर सोने चला गया था। संदीप का गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। दोनों एक ही एक कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में लड़की अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह रामनारायण के घर पर मिली। परिजनों ने लड़की की जमकर धुनाई की और प्रेमी संदीप को अगवा कर गांव के बाहर खेत में ले गए।

उसकी मां ने विरोध किया तो उसे भी मारा पीटा।

दरिंदगी
लड़की के घरवालों ने संदीप की पहले जमकर धुनाई की और फिर नाक, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।

सूचना पर सोमवार सुबह गदागंज एसओ रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव कुएं से बरामद किया गया।

थानेदार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में छात्र की हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर छात्रा के पिता श्यामलाल, भाई हरिकेश और शंकर के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।

किशोरी को जिंदा जलाया

आरा जिले के सोनबरसा गांव की रहने वाली 16 साल की अंजलि शुक्रवार को गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई। वह उससे प्यार करती थी।

करनामपुर थाने के एएसआई मोहम्मद शकील खान ने बताया कि अंजलि तीन बाद वह घर लौटी। उसे देखकर परिजन नाराज हो गए और पीटना शुरु कर दिया।

इसी दौरान एक कमरे में बंद करके उस पर केरोसिन तेल छिड़कर आग लगा दी। खुद को बचाने के लिए अंजलि के पिता ने पुलिस को बताया कि कोई उसकी बेटी को मार रहा है।


पुलिस मौके पर पहुंची तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी। पुलिस सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल ले आई।

अंजलि के पिता ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम की अंजलि को किसने जलाया क्योंकि वारदात के समय वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed