फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   home ministry plans to provide legal assistance to jailed muslim youth

आतंकवादः बेकसूर मुसलिम युवाओं को सरकार देगी मदद

Tue, 20 Aug 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 20 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
home ministry plans to provide legal assistance to jailed muslim youth

आतंकवाद से जुड़े अलग-अलग मामलों के आरोपी मुसलिम युवाओं को अपना मुकदमा लड़ने में सरकार कानूनी सहायता मुहैया कराएगी। गृह मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आतंकवाद से जुड़े मामलों में गिरफ्तार मुसलिम युवाओं के मुकदमों पर जल्दी फैसला करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से दर्ज इन मुकदमों को चलाने के लिए पहले ही देश भर में 39 स्पेशल कोर्ट बनाए जा चुके हैं। ज्यादातर मुकदमों में आरोपी मुसलिम युवक ही हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन मामलों में फंसे निर्दोष मुसलिम युवकों के प्रति चिंता लाजिमी है। लिहाजा हम उन्हें कानूनी सहायता का विकल्प मुहैया करा रहे हैं ताकि उनके साथ इंसाफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के. रहमान ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के सामने आतंकी मामलों में गिरफ्तार बेकसूर मुसलिम युवकों का मामला रखा था। उनका कहना था कि देश भर में ऐसे बेकसूर युवाओं की गिरफ्तारी हुई है।


रहमान ने उन्हें इस संबंध में विभिन्न मुसलिम संगठनों की आशंकाओं से भी वाकिफ कराया था। इन संगठनों का मानना था कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निवारक कानून के कड़े प्रावधानों का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने इसी वजह से इन मामलों को जल्दी निपटाने के लिए खास अदालतों के गठन का सुझाव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed