फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Home minister meet sonia gandhi

एलबम विवाद: फिर सोनिया की शरण में शिंदे

Tue, 29 Oct 2013 07:58 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
Home minister meet sonia gandhi

पटना में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट की घटना के कुछ ही घंटों बाद एक संगीत कार्यक्रम में शरीक होने पर विवादों में घिरे केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

विज्ञापन


हालांकि 10 जनपथ में शिंदे और सोनिया की करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

रविवार को पटना में भाजपा की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल विस्फोटों के बाद शिंदे कंगना रानावत की फिल्म रज्जो के संगीत लांच कार्यक्रम में शिरकत करने चले गए थे।
विज्ञापन


भाजपा ने संगीत कार्यक्रम में शिंदे के शामिल होने की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्रियों का शासन पर ध्यान न देना एक चलन बनता जा रहा है।

इस बीच भाजपा की आलोचना को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पटना से इतर भी शिंदे की जिंदगी है।

उन्होंने विस्फोटों के बावजूद पटना में रैली जारी रखने के लिए भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आलोचना की।

शिंदे का बचाव करते हुए सलमान ने कहा कि कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और यदि राज्य सरकार शिंदे या गृह मंत्रालय से बात करना चाहती तो वह फोन पर उपलब्ध हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली जारी रखने को लेकर मोदी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आप शिंदे की आलोचना कर रहे हैं लेकिन कोई यह नहीं पूछ रहा कि मोदी पर कोई असर नहीं पड़ा, वह अपना भाषण देते रहे, विस्फोट में मारे गए लोगों के बारे में उन्होंने एक शब्द नहीं कहा।

उन्होंने कहा कि क्या आपको पीड़ित लोगों को नहीं देखना चाहिए था। आपको यह पता नहीं करना चाहिए था कि क्या हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed