फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hit and run: salman took his favour in court

हिट एंड रनः जानिए कोर्ट के सामने क्या बोले सलमान

Fri, 27 Mar 2015 11:43 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
hit and run: salman took his favour in court

हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट के समक्ष कहा कि वह घटना के समय न तो कार चला रहे थे और न ही नशे में थे। उन्होंने इस संबंध में उनके खिलाफ दी गई गवाही को झूठा बताया।

विज्ञापन


इस घटना में सलमान की कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। मामले में अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।

कोर्ट के समक्ष सफेद शर्ट और नीली डेनिम जींस में पेश हुए 49 वर्षीय अभिनेता ने अभियोजन पक्ष की इस बात से इनकार किया कि घटना के समय वह गाड़ी चला रहे थे और नशे की हालत में थे।

विज्ञापन

ट्रायल कोर्ट के समक्ष गवाही को झूठा बताया

hit and run: salman took his favour in court

सलमान ने कहा कि उस समय उनका ड्राइवर अशोक सिंह गाड़ी चला रहा था और वह उसके बगल वाली सीट पर बैठे थे। अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत समन किए गए सलमान से जज ने 418 सवाल पूछे।

कोर्ट ने जब सलमान से पूछा कि वह इस मामले में क्या कहना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद की परीक्षा नहीं करना चाहता, लेकिन गवाहों की परीक्षा करना चाहूंगा।

सलमान ने केमिकल विश्लेषक बाला शंकर के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनके रक्त के नमूने की जांच में अल्कोहल पाया गया था।

उन्होंने कहा कि बाला शंकर कोई विशेषज्ञ नहीं हैं। 28 सितंबर, 2002 को देर रात घटी इस घटना में मुंबई के बांद्रा उपनगर क्षेत्र में सलमान की लैंड क्रूजर कार एक बेकरी में जा घुसी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed