फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hindus organised Roza Iftar in Merrut village.

अनोखी मिसाल: इस गांव में हिंदू कराते हैं सामूहिक रोजा इफ्तार

Sun, 12 Jul 2015 12:31 PM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
Hindus organised Roza Iftar in Merrut village.

गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक माने जाने वाले शादीपुर के ग्रामीण एक मिसाल हैं। गांव के मुस्लिम बस्ती के लोग हिंदुओं के घरों से आए पानी से रोजा इफ्तारी करते हैं। ये सिलसिला सालों से जारी है।

विज्ञापन


यही नहीं हिंदुओं द्वारा मुस्लिमों के लिए सामूहिक रोजा इफ्तार का भी आयोजन कराया जाता है। गांव में कादरी बिरादरी की बस्ती में रमजान में लगभग सभी मुस्लिम रोजा रखते हैं। रमजान के दौरान यह गांव देशवासियों के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन


गांव के मुस्लिम बच्चे हिंदुओं के घरों से पानी लाते हैं तो कुछ हिंदू परिवार खुद ही मुस्लिमों के घर पानी देकर आते हैं। मुस्लिमों द्वारा रोजा इफ्तार हिंदुओं के घर से आए इसी पानी की घूंट भरकर किया जाता है। यही नहीं, कई हिंदुओं द्वारा सामूहिक रोजा इफ्तार भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई साल से गांव में चली आ रही परंपरा

Hindus organised Roza Iftar in Merrut village.

गांव में सालों से यही सिलसिला चला आ रहा है। गांव के जाकिर, आशिक, यासीन, मो. नईम आदि का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि सबसे पहले गांव के किस मुस्लिम ने हिंदू के घर से पानी लाकर इफ्तार करना शुरू किया था, लेकिन अब ये गांव में एक परंपरा की तरह बन गया है।

सभी मुस्लिम परिवार हिंदुओं के घरों से आए पानी से इफ्तार करते हैं। वहीं राहुल पंवार, कपिल कुमार, रवि गुप्ता, अखिल कुमार आदि का कहना है कि गंगा-जमुनी तहजीब तो गांवों की खासियत है। सभी धर्म बराबर हैं और सभी धर्म के लोगों का सम्मान होना चाहिए।

उनके मुताबिक उनके परिवारों से मुस्लिमों की रोजा इफ्तारी के लिए सालों से पानी जा रहा है और जाता रहेगा। उनके मुताबिक इसी भाईचारे के कारण गांव में दोनों समुदाय के ग्रामीण मिलकर रहते हैं और कभी कोई विवाद नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed