फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hindu-muslim couple's love story of kerala

हिंदू-मुस्लिम जोड़े की दुश्मन बनी राजनीति

Sat, 06 Dec 2014 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Dec 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
hindu-muslim couple's love story of kerala

केरल में एक हिंदू-मुस्लिम जोड़े की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। प्रेमी लड़के के अनुसार, एक-दूसरे से मिलने के बारे में उनके घर वालों को पता था, लेकिन बात जब शादी की आई तो इस प्रेम कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया।

विज्ञापन


युवक और युवती करीब 11 महीनों से अपनी जान बचाने के लिए छुपे फिर रहे थे। लेकिन अब इस जोड़े ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का निर्णय लिया है।

इस प्रेमी जोड़े को उनके घर-परिवार की ओर से जान से मार देने की धमकी थी जिससे वह काफी दिनों से लोगों की नजरों से बचते फिर रहे थे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, युवक और युवती दोनो केरल के उत्तरी कोझिकोड शहर के पास के रहने वाले हैं।

युवक गौतम एक इंजीनियर है जो हिंदू परिवार से है। वहीं युवती अंशिदा डेंटिस्ट की छात्रा है जो एक मुस्लिम परिवार से है। इन दोनों की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी?

hindu-muslim couple's love story of kerala

रिपोर्ट के अनुसार, गौतम की उम्र 24 साल और अंशिदा की उम्र 21 साल है। प्रेम कहानी की शुरुआत को लेकर गौतम का कहना है क‌ि जब दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे तो एक अच्छा रोमांस का अनुभव करने के लिए एक-दूसरे से मिलना शुरू किया था।

अंशिदा गौतम से जूनियर थी। उनके स्कूल दिनों का रोमांस वाला प्यार कई साल तक चलता रहा लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो गए।

उन्होंने इस बात को लेकर अपने पैरेंट्स से बात की ले‌किन दोनों के पैरेंट्स ने शादी करने के लिए राजी नहीं हुए। यहां तक कि दोनों के इस कई साल पुराने रोमांस के बारे में उनके घरवालों को खबर थी फिर भी शादी की अनुमति नहीं मिली। खास यह भी है कि जिस स्कूल में दोनों पढ़ते थे उसमें लड़की के मां-बाप दोनों ही टीचर थे।

शुरुआत में मामले पर जब विवाद हुआ तो लड़की के घर वालों की ओर से मामला सुलझाने के लिए भी लोग आए लेकिन जब उन्हें लगा कि दोनों प्रेमियों का अंतिम निर्णय साथ रहना ही है तो लोगों ने समझौता का प्रयास बंद कर दिया।

विज्ञापन

राजनीति से जुड़े हैं दोनों के परिवार

hindu-muslim couple's love story of kerala

रिपोर्ट के अनुसार लड़की के परिवार के संबंध इंडियन यूनियन ऑफ मुस्लिम लीग (IUML) और लड़के का परिवार के संबंध सीपीआई-एम से हैं। गौतम के अनुसार, अभी तक वह सीपीआई-एम के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में रह रहे हैं।

गौतम के परिवार वालों पर रात में कई बार हमला भी हो चुका है। गौतम का कहना है कि उन्हें कई कुछ लोगों की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

फिर भी तमाम मुश्किलों के बाद दोनों ने पुलिस और सीपीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के बीच कोझिकोड के रजिस्ट्रेशन ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड करा ली है।

हालांकि इससे पहले वह सितंबर माह में शादी रजिस्टर कराने की तैयारी की थी लेकिन लड़की के परिवार वालों की ओर से टांगे तोड़ने की धमकी से अपनी शादी रजिस्टर नहीं करा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed