फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hike in Electricity rates by 20 percent in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

Sat, 20 Oct 2012 12:32 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
hike in Electricity rates by 20 percent in Uttar Pradesh
प्रदेश में बिजली की दरों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कृषि और घरेलू को छोड़कर बाकी सभी श्रेणी के  उपभोक्ताओं को बिजली की ज्यादा कीमत चुकानी होगी। वाणिज्यिक और औद्योगिक बिजली दरों में 25 से 30 फीसदी तक की वृद्धि की गई है जबकि अन्य श्रेणियों में 15 से 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। हालांकि आयोग ने बिजली दरों में औसतन 17.63 प्रतिशत बढ़ोतरी का दावा किया है लेकिन वास्तव में वृद्धि 20 फीसदी के करीब है। नई बिजली दरें पहली अक्तूबर से लागू मानी जाएंगी।
विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन राजेश अवस्थी के खिलाफ शुक्रवार को सवेरे आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के  बाद पूरे दिन नई बिजली दरों के  ऐलान को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। पूरे दिन चली जद्दोजहद के  बाद देर शाम आयोग ने गुपचुप ढंग से टैरिफ आर्डर जारी कर दिया।
विज्ञापन


शासन व पावर कारपोरेशन के जबरदस्त दबाव के चलते सब कुछ काफी हड़बड़ी में किया गया। न तो आयोग की तरफ से प्रेस कांफ्रेस बुलाई गई और न ही इस बार टैरिफ आर्डर के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई। पावर कारपोरेशन के आला अधिकारी लगातार चक्कर काटकर सदस्यों श्रीराम व मीनाक्षी सिंह पर टैरिफ आर्डर जारी करने का दबाव बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से अनुमोदित किए गए वर्ष 2012-13 के टैरिफ में ग्रामीण, कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की दरें यथावत रखी गई हैं। वाणिज्यिक उभोक्ताओं को अब 300 यूनिट प्रतिमाह तक की खपत पर 5.75 रुपये प्रति यूनिट तथा 300 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करने पर छह रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

अभी तक 4.95 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू थी। इसके अलावा फिक्स चार्ज भी 115 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। मिनिमम चार्ज पहले की तरह 345 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह रहेगा। विज्ञापन केलिए इस्तेमाल की जाने वाली सजावटी बिजली के  लिए अब 10 रुपये केस्थान पर 14 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

पंचायतों और निकायों को मार्ग प्रकाश की बिजली के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अभी तक ग्राम पंचायतों के लिए चार रुपये, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के लिए 4.50 रुपये तथा नगर निगमों के लिए 4.90 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू थी जिसे बढ़ाकर क्रमश: 5.20 रुपये, 5.50 रुपये तथा 5.70 रुपये कर दिया गया है। फिक्स चार्ज में भी पांच रुपये से लेकर 35 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

सार्वजनिक संस्थानों को अब 4.60 रुपये प्रति यूनिट केस्थान पर 6.20 रुपये तथा निजी संस्थानों को 4.95 रुपये प्रति यूनिट के स्थान पर 6.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। सार्वजनिक संस्थानों का फिक्स चार्ज 100 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह से बढ़ाकर 150 रुपये तथा निजी संस्थानों का 110 से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा लघु एवं मध्यम उद्योग, वाटर वर्क्स, राजकीय नलकूप, अस्थायी कनेक्शन, विभागीय कर्मचारियों, बड़े एवं भारी उद्योग, रेलवे, दिल्ली मेट्रो रेल, पंप कैनाल तथा गैरऔद्योगिक अधिक लोड श्रेणी की दरों में भी इजाफा किया गया है।

29,180 करोड़ रुपये का एआरआर अनुमोदित
पावर कार्पोरेशन ने बिजली कंपनियों की ओर से आयोग के समक्ष 33,786 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) प्रस्ताव दाखिल किया था। बिजली कंपनियों की आमदनी व खर्चों का आकलन करने केबाद आयोग ने वर्ष 2012-13 के लिए 29,180 करोड़ रुपये के एआरआर को मंजूरी दी है। आयोग ने दरों का निर्धारण 5.87 रुपये प्रति यूनिट औसत लागत को आधार मानते हुए किया है।


नई दरों से लगभग 6500 करोड़ की आमदनी
नियामक आयोग द्वारा तय की गई नई दरों से पावर कार्पोरेशन को लगभग 6500 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। हालांकि कार्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि पूरे टैरिफ आर्डर के  अध्ययन के बाद ही वास्तविक अतिरिक्त राजस्व का आंकलन हो सकेगा।

प्रमुख श्रेणियों की बिजली दरें
श्रेणी.....................................मौजूदा दर.................नई दर    
1-घरेलू बत्ती-पंखा
अ- ग्रामीण शिड्यूल
अनमीटर्ड
फिक्स चार्ज.........................125 रु./कनेक्शन/माह....यथावत
मीटर वाले उपभोक्ता
फिक्स चार्ज.........................125 रु./कनेक्शन/माह.....यथावत
विद्युत मूल्य........................1 रु./ यूनिट..................यथावत
ब- एकल बिंदु पर बल्क सप्लाई
फिक्स चार्ज........................40 रु./कनेक्शन/माह........50 रु./कनेक्शन/माह
विद्युत मूल्य........................3.20रु./ यूनिट    ...............3.75 रु./यूनिट
स- अन्य मीटर्ड घरेलू उपभोक्ता

1-लाइफ लाइन उपभोक्ता
फिक्स चार्ज........................50 रु./किलोवाट/माह........यथावत
विद्युत मूल्य (100 यूनिट तक)    1.90 रु./ यूनिट..............यथावत
100-150 यूनिट तक.............2.50 रु./ यूनिट..............यथावत            

2- अन्य उपभोक्ता
फिक्स चार्ज....................65 रु./किलोवाट/माह.............यथावत
विद्युत मूल्य (200 यूनिट तक)3.45 रु./ यूनिट.............यथावत
200 यूनिट से अधिक...........3.80 रु./ यूनिट...............यथावत

2- कामर्शियल
ग्रामीण शिड्यूल
अनमीटर्ड
फिक्स चार्ज...................200 रु./कनेक्शन/माह..............यथावत
मीटर वाले उपभोक्ता
फिक्स चार्ज..................50 रु./किलोवाट/माह.................यथावत
विद्युत मूल्य..................1.90 रु./ यूनिट.......................यथावत
प्राइवेट एडवरटाइजिंग, साइन बोर्ड, ग्लो साइन, फ्लैक्स आदि
मीटर्ड
फिक्स चार्ज...................00    ........................................00    
विद्युत मूल्य..................10 रु./ यूनिट..........................20 रु./ यूनिट
न्यूनतम चार्ज...............1000 रु./किलोवाट/माह............1500 रु./किलोवाट/माह

अन्य मीटर्ड उपभोक्ता
फिक्स चार्ज.................115 रु./किलोवाट/माह..............200 रु./किलोवाट/माह
विद्युत मूल्य (300 यूनिट तक).4.95 रु./ यूनिट...........5.75 रु./ यूनिट    
300 यूनिट से अधिक..........4.95 रु./ यूनिट..............6.00 रु./ यूनिट    
न्यूनतम चार्ज....................345 रु./किलोवाट/माह.......345 रु./किलोवाट/माह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed