फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Highest voting after 1984 in india

वोटरों को सलाम: 1984 के बाद पहली बार हुई इतनी बंपर वोटिंग

Mon, 12 May 2014 10:49 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Highest voting after 1984 in india

16वीं लोकसभा के लिए अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकार्ड दर्ज हो गया है। इस बार 66.38 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है, जो अब तक हुए आम चुनावों में सर्वाधिक है।

विज्ञापन


इससे पहले 1984 में हुए आम चुनाव में 64 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। चुनाव आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत के अनुसार वर्ष 2014 के आम चुनाव में मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई नये कीर्तिमान बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मह‌िलाओं ने भी डाले जमकर

Highest voting after 1984 in india

अब तक की धारणा के उलट शहरी इलाकों में भी इस बार आठ से दस फीसदी तक अधिक मतदान हुआ है। पंद्रह ऐसे राज्य हैं, जहां महिलाओं के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

लेकिन इनमें से आठ राज्य ऐसे हैं, जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला। इनमें पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा, पुुडुचेरी, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

चुनाव आयोग ने अभी मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं, प्रोविजनल हैं। इस बार के चुनाव में अभी बैलेट वोट, कुछ स्थानों पर पुनर्मतदान तथा अंतिम चरण के फाइनल आंकड़े जोड़े जाने हैं। इसके बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

आख‌िरी चरण में भी बंपर वोट‌िंग

Highest voting after 1984 in india

अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में कुल 41 सीटों पर मतदान 12 मई की देर शाम तक जारी था।

शाम छह बजे तक मिली सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश की 18 सीटों पर 55.29 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 17 सीटों पर 79.03 फीसदी तथा बिहार की छह सीटों पर 54 फीसदी मत पड़े थे। अंतिम आंकड़े आने पर इन सीटों पर दो प्रतिशत तक मतदान केबढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी ह‌िस्सेदारी

Highest voting after 1984 in india

पश्चिम बंगाल-81.77
आंध्र प्रदेश-74.25 प्रतिशत
बिहार-56.51
गुजरात 63.31
जम्मू एवं कश्मीर-50.10
कर्नाटक-67.28
केरल-74.20
मध्यप्रदेश-61.57
महाराष्ट्र-60.42
राजस्थान-63.02
पंजाब-70.89
दिल्ली 64.98
तमिलनाडु-73.68
उत्तर प्रदेश-58.63
उत्तराखंड-62.15

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed