फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   highest civilian award of pakistan and chinese president xi Jinping

चीनी राष्ट्रपति को निशान-ए-पाक और निशाने पर भारत

Wed, 22 Apr 2015 11:41 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
highest civilian award of pakistan and chinese president xi Jinping

पाकिस्तान ने मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से नवाजा। पाक राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने प्रेसिडेंट हाउस में आयोजित पुरस्कार समारोह में 61 वर्षीय जिनपिंग को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, संघीय मंत्री, नेशनल एसेंबली एवं सीनेट के सदस्य और चीनी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य हाजिर रहे।

पाक के साथ चीन के संबंधों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए जिनपिंग को पाक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया गया है।

इससे पहले परंपरागत घोड़ागाड़ी से राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर जिनपिंग का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने पाक राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद ममनून हुसैन ने चीनी राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिनप‌िंग ने कहा, पाक में एशियाई टाइगर बनने की क्षमता

highest civilian award of pakistan and chinese president xi Jinping

शी जिनपिंग की यात्रा के बाद पाकिस्तान और चीन के रिश्तों में आई गर्मजोशी को कूटनीतिविद भारत के लिए खतरे का संकेत मान रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति की पाक यात्रा की तुलना अमे‌रिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से भी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में एशियाई टाइगर बनने की पर्याप्त क्षमता है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि उस समय भी पाकिस्तान साथ था, जब दुनिया के मंच में चीन अकेला था। पाकिस्तान को चीन का भरोसेमंद दोस्त बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पाक की क्षेत्रीय अखंडता का मजबूती से समर्थन करते हैं।

विज्ञापन

जिनपिंग बोले, पाकिस्तान शुरुआती दिनों से चीन के साथ

highest civilian award of pakistan and chinese president xi Jinping

पाक संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का आधार आपसी विश्वास और समर्थन है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान हमेशा एक साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। साथ ही चीन के लोग हमेशा पाकिस्तानियों के साथ खड़े रहेंगे।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘सभी सामरिक भागीदारी को लेकर चीन-पाकिस्तान के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ममनून हुसैन, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मैं संयुक्त रूप से सहमत हुए हैं।’

पाकिस्तान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ (चीनी जनवादी गणराज्य) की स्थापना के शुरुआती दिनों से पाक चीन के साथ खड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed