फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   highcourt put stay against fir the kerala cm chandi

सीएम चांडी को राहत, अब बेटे पर आफत

Fri, 29 Jan 2016 07:14 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
highcourt put stay against fir the kerala cm chandi

सोलर घोटाले में रिश्वत के आरोपों में फंसे केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी को केरला हाइकोर्ट ने राहत दे दी है। शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर पर दो महीने के लिए रोक लगा दी है। कोर्ट ने माना की मामले में बिना पुख्ता सबूतों के ही विजीलेंस कोर्ट ने जल्दबाजी में मुख्यमंत्री के खिलाफ आदेश दे दिए थे।

विज्ञापन


मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रही सरिता एस नायर ने उन पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद त्रिशुर कोर्ट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए थे। वहीं हाइकोर्ट से राहत मिलने के बाद मुख्यमंत्री चांडी ने कहा इस सारे घटनाक्रम से केरल की बेइज्जती हुई है।
विज्ञापन


वहीं, घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता ने अब मुख्यमंत्री के पुत्र चंडी ओमेन पर भी आरोप जड़ दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सरिता ने आरोप लगाया कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई कंपनी तैयार कर मुख्यमंत्री के पुत्र को उसका निदेशक बनाने की तैयारी थी, जिससे अनुचित लाभ कमाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी ने चांडी के बेटे को भी बताया आरोपी

highcourt put stay against fir the kerala cm chandi

सरिता ने बताया कि इस संबंध में व्यवसायिक बातचीत के लिए वह मुख्यमंत्री के निवास पर भी गई थी। जूनियर चांडी की भागेदारी वाली एक कंपनी की अमेरिका से सोलर प्लांट आयात करने की योजना थी।

सरिता ने इस बात पर जोर दिया कि उसके जूनियर चांडी के साथ केवल व्यवसायिक रिश्ते थे, लेकिन इसी घोटाले की आरोपी एक अन्य महिला से भी जूनियर चांडी के नजदीकी संबंध थे। हालांकि उसने उसके संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया।

सरिता ने बताया कि जूनियर चांडी उस महिला के साथ खाड़ी देशों की यात्राओं पर भी गए थे। उस सफर की तस्वीरों में कांग्रेसी मंत्री त्रिवंचुर राधाकृष्‍णन भी साथ थे। बता दें कि केरल में इस मामले को लेकर दो दिनों से बवाल मचा हुआ है।

मामले में मुख्यमंत्री चांडी का नाम सामने आने के बाद डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने त्रिवेंद्रम में सोलर घोटाले के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामे के कारण पुलिस को थोड़ा बल भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed