फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   high voltage current in the house

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवक की मौत

Fri, 22 Jan 2016 05:53 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:53 AM IST
विज्ञापन
high voltage current in the house

हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिन्नी में गुरुवार को एचटी लाइन में फॉल्ट के चलते कई घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक झुलस गया।

विज्ञापन


कई घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए, जिससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं एक्सईएन का कहना है कि विद्युत लाइन में फाल्ट नहीं हुआ था, हादसा घर के अंदर हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम करीब 5 बजे गांव नगला खिन्नी में जब राजमिस्त्री राजू पुत्र रसूल खां गांव स्थित एक दुकान से सामान ले रहा था। इसी दौरान दुकान के निकट रखे ट्रांसफॉर्मर के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन में फॉल्ट होने से ट्रांसफॉर्मर में अचानक हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के पास खड़े राजू की करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि दुकानदार अयूब पुत्र शकूर खां झुलस गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

अधिशासी अभियंता का इंकार

high voltage current in the house

उधर गांव के मुकेश, अनवर, मुकीम, पप्पू आदि के घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे टीवी, बल्ब, ट्यूबलाइट आदि उपकरण भी फुंक गए। लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा व्याप्त हो गया। अयूब का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पूर्व एमएलसी व सपा प्रदेश सचिव राकेश सिंह राना जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर इससे डीएम और एसपी को भी अवगत कराया। ग्राम प्रधान शिशुपाल राना ने बताया कि घटना लाइन में हुए फॉल्ट की वजह से ही हुई है।

कोई भी तार टूटकर नहीं गिरा और न ही कोई फॉल्ट हुआ। प्रथम दृष्टया हादसा घर के अंदर होने की बात सामने आ रही है। हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। जेई, एसडीओ से मामले की जांच कराई जा रही है।
-भूपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, द्वितीय खंड।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed