फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   high package job for iit kanpur, CAT candidates leave thier jobs.

लाखों की नौकरी छोड़ आईआईएम चले होनहार

Mon, 29 Dec 2014 02:11 PM IST
संतोष सिंह/अमर उजाला, कानपुर
संतोष सिंह/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
high package job for iit kanpur, CAT candidates leave thier jobs.

‘नौकरी करो नहीं, नौकरी दो’ इस मंत्र को जपते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एडमिशन का टिकट पाने वाले आईआईटी कानपुर के कई स्टूडेंट्स ने लाखों की नौकरी ठुकराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2014 में बढ़िया परसेंटाइल हासिल करने के बाद ये सभी पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (वैट) की तैयारी में जुट गए हैं। जल्द ही इन्हें पुराने आईआईएम से कॉल आएगी। फिर पीआई और वैट क्लियर करके स्टूडेंट्स एमबीए की पढ़ाई करने लगेंगे।
विज्ञापन


ज्यादातर आईआईटियंस का इरादा ‘ट्रिपल आई’ (आईआईटी, आईआईएम, आईएएस) का टैग हासिल करना है। यह टेस्ट मार्च 2015 तक संभव है।

कैट में शहर के मेधावियों का जलवा है। आईआईटी और एचबीटीआई के स्टूडेंट्स ने कैट में अच्छा किया है। शहर से 100 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन कैट में हुआ है। आईआईटी के एमएससी फिजिक्स इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के विशेष पाटनी और बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के प्रांजल गुप्ता ने 100 परसेंटाइल मार्क्स हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप रैंक के हैं कई स्टूडेंट

high package job for iit kanpur, CAT candidates leave thier jobs.

देश में 16 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 100 परसेंटाइल मार्क्स मिले हैं। इसमें से छह आईआईटियंस हैं। आईआईटी कानपुर के दो स्टूडेंट्स ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। इस हिसाब से देखा जाए तो विशेष और प्रांजल संयुक्त रूप से आल इंडिया टॉपर भी हैं।

विशेष और प्रांजल की यूपी और सिटी (कानपुर) में पहली रैंक है। प्रांजल को स्नैपडील में जॉब मिली है। सालाना वेतन पैकेज भी अच्छा है लेकिन वह जॉब नहीं करेंगे। उनका इरादा किसी भी पुराने आईआईएम से एमबीए करना है और जॉब क्रिएटर बनना है।

आईआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट अंशुल राय का नाम आल इंडिया की टॉप-50 में शामिल है। अंशुल ने 99.97 परसेंटाइल मार्क्स हासिल किए हैं। अंशुल का कैंपस सेलेक्शन भी हो गया है।

एक्सल सर्विसेज ने उन्हें सालाना 90 हजार डॉलर (55 लाख रुपये से ज्यादा) का सैलरी पैकेज दिया है लेकिन वह नौकरी करने के मूड में नहीं है। अंशुल का कहना है कि आईआईटी के बाद आईआईएम की डिग्री हासिल करेंगे। फिर आईएएस बनकर ‘ट्रिपल आई’ का टैग पा लेंगे। इससे तकनीकी, प्रबंधन और प्रशासनिक क्षेत्र में काम करना आसान हो जाएगा।

सम्यक डागा को 97.97 परसेंट मार्क्स

high package job for iit kanpur, CAT candidates leave thier jobs.

सम्यक डागा को 97.97 परसेंटाइल मार्क्स मिले हैं। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के रोहन जैन ने 99.6 परसेंटाइल मार्क्स लाकर आईआईएम में एडमिशन का टिकट हासिल कर लिया है।

गणेश के भास्कर ने 99.96 परसेंटाइल, हर्षद श्वाने ने 99.94 परसेंटाइल, विज्ञनेस रेड्डी ने 99.88 परसेंटाइल, मयंक जैन ने 99.86 परसेंटाइल, अंशुल मिश्रा ने 99.63 परसेंटाइल, अभिषेक रंजन ने 99.62 परसेंटाइल और अभिनव विभु ने 99.54 परसेंटाइल मार्क्स हासिल किए हैं।

एचबीटीआई के चंद्रजीत पिलानी को 98.56 परसेंटाइल मार्क्स मिले हैं। चंद्रजीत की तमन्ना आईआईएम अहमदाबाद, बंगलुरु और कोलकाता (एबीसी) में एडमिशन पाने की है।

आईआईटी के स्वप्निल एस झा, परिधि अग्रवाल, आशना खन्ना, श्रेसय मनीष, नवीन मणि त्रिपाठी, आदित्य निगम, अक्षत बंसल और मधुर मोदी की परसेंटाइल भी अच्छी है। इन सबको आईआईएम के पीआई, वैट के लिए कॉल मिल सकती है।

ये हैं पुराने आईआईएम
लखनऊ, अहमदाबाद, बंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, खोजीकोट, रायपुर, रोहतक, काशीपुर, त्रिचि, शिलांग, उदयपुर और रांची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed