फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   high court has given bail to maya kodnani

गुजरात दंगों में माया कोडनानी को जमानत

Wed, 30 Jul 2014 08:57 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
high court has given bail to maya kodnani

गुजरात हाई कोर्ट ने नरेंद्र मोदी के गुजरात मंत्रिमंडल में मंत्री रहीं माया कोडनानी को 2002 दंगों के दौरान हुए नरोडा पाटिया मामले में ज़मानत दे दी है। अदालत ने इस मामले में कोडनानी की सजा पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


अगस्त 2012 में गुजरात की एक विशेष अदालत ने माया कोडनानी और बजरंग दल नेता बाबू बजरंगी समेत 31 लोगों को नरोदा पटिया नरसंहार का दोषी करार दिया था।

“नरोदा इलाके में दंगों की सरगना”

high court has given bail to maya kodnani

कोर्ट ने उन्हें “नरोदा इलाके में दंगों की सरगना” करार दिया था और 26 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद नवंबर 2013 में गुजरात उच्च न्यायालय ने माया कोडनानी को स्वास्थ्य कारणों से तीन महीने की अस्थायी जमानत दे दी थी।

नरोदा पटिया दंगों के समय कोडनानी विधायक थीं और 2007 में नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया था। मार्च 2009 में गिरफ़्तारी के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed