{"_id":"bcfcf989217e4d84debbdaedd12e27be","slug":"heroine-accused-congress-mp-for-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री से कांग्रेसी सांसद ने की छेड़छाड़!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अभिनेत्री से कांग्रेसी सांसद ने की छेड़छाड़!
एजेंसी/कोलम
Updated Sun, 03 Nov 2013 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री श्वेता मेनन ने कांग्रेस सांसद पीतांबर कुरुप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने हालांकि नाम लिए बिना कहा है कि शुक्रवार की शाम को प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी बोट रेस कार्यक्रम में उनके साथ छेड़छाड़ हुआ।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के मीडिया फूटेज में पीतांबर अभिनेत्री के करीब जाते और उन्हें छूते हुए दिख रहे हैं। वैसै, कुरुप ने ऐसी किसी भी हरकत से इनकार किया है।
कोच्चि में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें सही मायने में प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कल जो बयान दिया था वह उस पर अब भी कायम हैं। मामले में पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
पुलिस अभिनेत्री की ओर से इस बारे में कलेक्टर को दी गई मौखिक सूचना और मीडिया में आई रिपोर्ट्स के आधार पर मामला दर्ज कर सकती है।
ऐसी किसी हरकत से इनकार करते हुए कोलम से 73 वर्षीय कांग्रेस सांसद कुरुप ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। मीडिया के एक वर्ग में इस घटना से मेरे नाम को जोड़े जाने के समय से ही मैं यह कह रहा हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बहुत कष्टदायी है कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने कोट्टायम में कहा कि अभिनेत्री की तरफ से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
घटना पर विपक्ष के नेता वीएस अचुतानंदन ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि अभिनेत्री की मौखिक शिकायत के बाद प्रशासन आरोपी सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
इस बीच राज्य महिला आयोग की सदस्य लिसी जोसे ने संकेत दिया है कि आयोग इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एक पैनल का गठन कर सकता है।
मलयालम फिल्म कलाकार संघ के अध्यक्ष एक्टर इनोसेंट ने कहा कि श्वेता ने उन्हें बताया कि वह (छेड़छाड़ करने वाला) एक निर्वाचित प्रतिनिधि था।
इस बारे में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इनोसेंट अंकल को बता दिया है और आगे किसी कार्रवाई की जरूरत पड़ेगी तो वह अम्मा के साथ विचार-विमर्श करने के बाद करेंगी।