{"_id":"07adacd47a923e848bf7bebffbe79266","slug":"helicopter-crashes-near-thane-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में हेलीकॉप्टर हादसा, 5 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाणे में हेलीकॉप्टर हादसा, 5 की मौत
एजेंसी/मुंबई
Updated Sun, 29 Sep 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे ग्रामीण इलाके में रविवार को हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ठाणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में कोई जीवित नहीं बचा। हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों लोग मारे गए।
हादसा सुबह 7:50 बजे ठाणे के मुरबाद तालुका में टोकवाडे गांव के पास हुआ। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर निजी ऑपरेटर यूनाइटेड हेली चार्टर का था।
विज्ञापन
इसने सुबह जुहू एयरोड्रोम से उड़ान भरी थी और औरंगाबाद ईंधन के लिए जा रहा था। वहां से इसे नागपुर के निकलना था। हादसा हेलीकॉप्टर के हाईटेंशन तारों के चपेट में आने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
डीजीसीए अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक टीम को हादसे के कारणों की जांच के लिए घटना स्थल पर भेजी है।