फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   helen cyclone 2 death heavy rain aandhra pradesh

'हेलेन' का कहर: तेज हवाओं के साथ बारिश, 2 मरे

Fri, 22 Nov 2013 07:04 PM IST
एजेंसी/हैदराबाद, विजयवाड़ा
एजेंसी/हैदराबाद, विजयवाड़ा Updated Fri, 22 Nov 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
helen cyclone 2 death heavy rain aandhra pradesh

चक्रवाती तूफान 'हेलेन' के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

विज्ञापन


इस दौरान पेड़ गिरने की दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। हेलेन शुक्रवार को दोपहर 1.30 से 2.30 बजे के बीच तट से टकराया।

तूफान के कारण इलाके में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। तूफान को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों से आठ हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

कृष्णा जिले में पेड़ गिरने के कारण दो लोगों की मौत हुई है। इलाके में कई और पेड़ गिरे पड़े हैं। गुंटूर और पश्चिमी गोदावरी जिले में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद प्रशासन को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से जरूरत पड़ने पर सेना की मदद लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान के कारण तटीय आंध्र प्रदेश के गुंटूर, कृष्णा, पश्चिमी गोदावरी जिलों में अगले 36 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की गति 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


तूफान के कारण समुद्र में एक से डेढ़ मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका थी। मौसम विभाग के मुताबिक छह घंटे तक तूफान का असर बना रहेगा और इसके बाद यह कमजोर पड़ते हुए पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस कारण अगले 48 घंटे में तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश होने का आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed