फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   heavy cold in north india 11 trains canceled

ठंड से कांपा उत्तर भारत, 11 ट्रेनें रद्द

Mon, 07 Jan 2013 09:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
heavy cold in north india 11 trains canceled

कड़कड़ाती ठंड के बीच राजधानी दिल्ली जमने के कगार पर पहुंच गई है। सोमवार को सर्दी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है।

विज्ञापन


सियालदह राजधानी समेत 11 ट्रेन रद्द
घने कोहरे ने यातायात व्यवस्था को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दिसंबर से शुरू हुए कोहरे ने रविवार को भी डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों की रफ्तार को थाम लिया। वहीं, 70 से अधिक विमान देर से उड़ान भर रहे हैं। लेटलतीफी का आलम यह है कि कई ट्रेन निर्धारित समय से 32 घंटे की देरी से चल रही हैं। सोमवार के लिए कालका हावड़ा, संपूर्ण क्रांति, महाबोधि, पुरुषोत्तम, वैशाली, कोलकाता राजधानी, सियालदह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, स्वतंत्रता सेनानी, पीए क्रांति, ब्रह्मपुत्र, मगध एक्सप्रेस समेत ग्यारह ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


ठंड से उत्तर भारत में 155 मौतें
दूसरी तरफ सर्द हवाओं से समूचा उत्तर भारत कंपकंपाया हुआ है। उत्तर भारत में सर्दी से अभी तक करीब 155 लोगों की मौत हो चुकी है। पहाड़ों के साथ कई मैदानी इलाकों में पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया है। बीते 24 घंटों में 73 लोगों की मौत ठंड और शीतलहर के चलते मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 70 मौतें यूपी में हुई हैं, जिनमें मेरठ और आसपास के नौ, पूर्वांचल के 19, कानपुर और आसपास के जिलों के 17, संभल क्षेत्र के नौ और अवध क्षेत्र के 16 लोग शामिल हैं। इनके अलावा उत्तराखंड में एक और हरियाणा में दो व्यक्तियों की मौत ठंड से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में हरियाणा के चार जिलों में तापमान शून्य के नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश में सबसे सर्द मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और आगरा में 0.5 डिग्री रहा। यूपी के प्रमुख शहरों में पारे का रुख पांच डिग्री से नीचे रहा।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा राजस्थान का चुरू रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे -2.2 दर्ज किया गया जो पिछले सात साल का रिकार्ड है। हरियाणा के हिसार में -1.1 डिग्री, नारनौल में शून्य डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। हिसार में पिछले दस सालों में जनवरी का माह इतना ठंडा कभी नहीं रहा। करनाल में सात साल में पहली बार पारा माइनस में पहुंचा। यहां न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री जबकि पानीपत में भी इतना ही दर्ज किया गया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा में तापमान एक डिग्री से नीचे 0.5 दर्ज किया गया। मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बहराइच, गोरखपुर और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 10-14 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गाजियाबाद के हिंडन इलाके में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1977 के बाद सबसे कम रहा। 1977 में हिंडन का न्यूनतम तापमान जनवरी में -1.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुड़गांव में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में टिहरी, मुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में पारा शून्य की ओर बढ़ रहा है। देहरादून में न्यूनतम तापमान दो डिग्री जबकि हरिद्वार में 2.5 डिग्री रहा। उधर, जम्मू में रविवार ठंड के नाम रहा और दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का तापमान 7.8 डिग्री जबकि शनिवार रात का पारा माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुलमर्ग में शनिवार रात को माइनस नौ और पहलगाम में माइनस आठ डिग्री दर्ज किया गया।


कोहरे से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 8 जनवरी से कोहरा घटेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। तेज हवाओं से सर्दी की चुभन का अहसास होगा। एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले 48 घंटे शीत लहर, सुबह का कोहरा, सर्द दिन और रात को गिरने वाला पाला परेशान करेगा। आठ जनवरी के बाद धीरे-धीरे कोहरे से राहत मिलेगी और दिन के तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed