{"_id":"2a4e4d38-f069-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"heatwave-kills-760-in-9-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में लू के थपेड़ों से 760 की मौत, 32 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ब्रिटेन में लू के थपेड़ों से 760 की मौत, 32 डिग्री पहुंचा पारा
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में भीषण गर्मी से 9 दिनों में 760 लोगों की मौत हो गई। हीटवेव के चलते देश के कुछ हिस्सों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
ब्रिटेन सरकार ने तीसरे स्तर का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले छह दिनों से जारी इस भीषण गर्मी ने ब्रिटेन में सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
लंदन स्कूल ऑफ हाईजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसन की रिसर्च के मुताबिक पिछले 9 दिनों में जो मौतें हुई हैं, वो संख्या केवल इंग्लैंड की है।
रिसर्च में चेतावनी दी गई है कि ब्रिटेनवासियों को यह मुसीबत अगले एक सप्ताह तक और झेलनी होगी। इसमें मरने वालों की संख्या दोगुनी होने की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में जुलाई का अधिकतम तापमान 2006 में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ब्रिटेन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस है, जो केंट में साल 2003 में दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानियों का अनुमान है की जुलाई का महीना, तापमान के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।