{"_id":"6556af54-6e93-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"hearing-postponed-of-black-deer-hunting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले हिरण के शिकार मामले की सुनवाई टली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
काले हिरण के शिकार मामले की सुनवाई टली
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Feb 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर की अदालत में 14 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले की सुनवाई टल गई। अब आरोपियों को 23 मार्च को नए सिरे से आरोप सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बीच अदालत ने फिल्म स्टार और मामले में आरोपी सलमान खान को पेशी से छूट दे दी है। सलमान के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए अदालत में हाजिर नहीं हो सकते। इसके बाद कोर्ट ने सलमान को पेशी से छूट दे दी।
विज्ञापन
इससे पहले जज चंद्रकला जैन के छुट्टी पर चले जाने के कारण सोमवार को इस मामले में आरोप तय नहीं हो पाए। इस मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर आरोप तय होने हैं।
विज्ञापन
हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि सलमान, सैफ, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम में से कोई भी कोर्ट में पेश नहीं होने वाला था। माना जा रहा था कि इनके वकील कोर्ट से अगली तारीख की मांग कर सकते हैं। जोधपुर में इस केस से जुड़े वकीलों ने भी पुष्टि की है कि सलमान और अन्य सितारे कोर्ट में पेश नहीं होंगे। गौरतलब है कि आरोपियों पर 1998 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान कनकणि गांव में एक और दो अक्तूबर की रात में दो काले हिरणों की हत्या करने का आरोप है।
पिछले साल सितंबर में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (जिला) ने आईपीसी की धारा 51 (वन्यजीव एक्ट), 27 (आर्म्स एक्ट) और 148 (दंगा और घातक हथियारों के इस्तेमाल) के तहत आरोप तय किए थे। इसके अलावा सैफ, तब्बू, सोनाली, नीलम, दुष्यंत सिंह और दिनेश गवारे पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। आरोपियों ने इसके बाद सेशन कोर्ट में पुनर्समीक्षा याचिका दायर की थी।