फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hearing of chhota rajan in special court of mumbai

मुंबई के विशेष कोर्ट में होगी छोटा राजन की सुनवाई

Tue, 05 Jan 2016 03:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
hearing of chhota rajan in special court of mumbai

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए मुंबई में विशेष न्यायालय गठित किया जाएगा। इस संबंध में आगामी एक-दो दिन में राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने इस आशय का पत्र बांबे हाईकोर्ट को दिया था। जिसके बाद इस संबंध में सरकार को अनुमति मिल गई है।

छोटा राजन के खिलाफ कई तरह के मामले हैं। फिलहाल, जिस विशेष मकोका कोर्ट ने उसे सात जनवरी को हाजिर होने का वारंट जारी किया है। उसमें कई मामले सुनवाई के लिए विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


ऐसे में राज्य सरकार चाहती है कि छोटा राजन के खिलाफ लगे हत्या, अपहरण व आदि मामलों की सुनवाई एक ही जगह पर हो।

7 जनवरी को कोर्ट में होना है पेश

hearing of chhota rajan in special court of mumbai

बीते महीने विशेष मकोका कोर्ट ने पत्रकार ज्योतिर्मय डे हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को सात जनवरी को कोर्ट में पेश किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस हत्याकांड में छोटा राजन गिरोह के करीब 11 लोगों को हत्या के मामले में पकड़ा गया था।

महाराष्ट्र गृह विभाग के मुताबिक छोटा राजन के खिलाफ 75 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, वसूली और गैंगवार से जुड़े हुए मामले शामिल हैं। इसमें 20 मकोका, एक पोटा और 4 मामले टाडा के तहत दर्ज किए गए हैं।

छोटा राजन के खिलाफ करीब 400 करोड़ रुपये के अपहरण और फिरौती के धंधे के अलावा सोने और शराब की तस्करी जैसे ढेरो गुनाह दर्ज हैं। छोटा राजन के खिलाफ लगे आरोपों की पुख्ता जांच के लिए मुंबई पुलिस ने सन 1979 से लेकर सन 2011 तक की यानि की 32 साल पुरानी फाइलें इकट्ठा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed