फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hawala Business men arrested in louis berger bribe case

लुईस बर्जर मामले में हवाला कारोबारी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2015 12:16 AM IST
एजेंसी/पणजी
एजेंसी/पणजी Updated Sat, 08 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
hawala Business men arrested in louis berger bribe case

गोवा के मशहूर लुईस बर्जर घूसखोरी मामले में राज्य की पुलिस ने शुक्रवार को चौथी गिरफ्तारी की। पुलिस ने पैसा इधर से उधर करने के मामले में कथित हवाला कारोबारी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


वहीं अंतरिम राहत देते हुए एक स्थानीय अदालत ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की गिरफ्तारी पर 12 अगस्त तक रोक लगा दी है।

पुलिस अधीक्षक (सीबी) कार्तिक कश्यप ने बताया कि स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद दुबई में रहने वाले रायचंद सोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मनी लॉंड्रिंग की एफआईआर दर्ज

hawala Business men arrested in louis berger bribe case

हालांकि उन्होंने आगे की जानकारी देने से इनकार किया। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया कि सोनी ने हवाला के जरिए पैसे इधर से उधर किए।

वहीं पहले की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे कामत को राहत देते हुए जिला जज बीपी देशपांडे ने उनकी गिरफ्तारी पर 12 अगस्त तक रोक लगा दी। दरअसल क्राइम ब्रांच ने कामत की अंतरिम जमानत अर्जी के खिलाफ जवाब देने के लिए और ज्यादा वक्त मांगा था।

दूसरी ओर ईडी ने इस मामले में शुक्रवार को मनी लांड्रिंग के तहत एक एफआईआर भी दर्ज की। यह एफआईआर कई पूर्व मंत्रियों और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई।

ईडी के गोवा स्थित एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह यह केस मनी लांड्रिंग में दर्ज की गई।  मालूम हो कि एक बड़ी जल परियोजना की कंसलटेंसी पाने के लिए कामत के कार्यकाल में ही यह कथित घूस दी गई थी। इस केस में राज्य के पूर्व लोक निर्माण मंत्री चर्चिल अल्माओ को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed