फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hate speech case akbaruddin owaisi released from jail

हेट स्पीचः 38 दिन बाद जेल से बाहर आए ओवैसी

Sat, 16 Feb 2013 07:57 PM IST
आदिलाबाद (आंध्र प्रदेश)/एजेंसी
आदिलाबाद (आंध्र प्रदेश)/एजेंसी Updated Sat, 16 Feb 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
hate speech case akbaruddin owaisi released from jail

भड़काऊ भाषण के मामले में 38 दिन से जेल में बंद मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को शनिवार को रिहा कर दिया गया। उन्हें शुक्रवार को दो स्थानीय अदालतों ने जमानत दे दी थी।

विज्ञापन


रिहाई के समय पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जेल के बाहर जमा हो गए और ओवैसी के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। ओवैसी जेल से निकलकर सीधे हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि ओवैसी को शुक्रवार को ही अदालत से जमानत मिल गई थी, मगर कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन्हें शनिवार को रिहा किया गया। आदिलाबाद की प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जमानत देते हुए ओवैसी को सख्त निर्देश दिया कि वह निर्मल टाउन इलाके में किसी सार्वजनिक सभा में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निजामाबाद में प्रथम अतिरिक्त जिलाधीश की अदालत ने जांच में सहयोग करने की शर्त पर उन्हें जमानत दी। उन पर देशद्रोह और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले भी चल रहे हैं। ओवैसी को 8 जनवरी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed