फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   haren pandya's widow jagruti pandya head child right pannel of gujrat

मोदी के विरोधी पांड्या की पत्नी को आनंदीबेन ने दिया अहम पद

Thu, 14 Jan 2016 03:09 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
haren pandya's widow jagruti pandya head child right pannel of gujrat

गुजरात सरकार के चर्चित पूर्व गृहमंत्री हरेन पांड्या की विधवा जागृति पांड्या को राज्य की आनंदीबेन पटेल सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। सरकार ने उन्हें बाल अधिकार संरक्षण के राज्य आयोग का अध्यक्ष बना दिया है। बुधवार को उनकी नियुक्ति की गई।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जागृति ने एक माह पूर्व ही मुख्यमंत्री आनंदी बेन से मुलाकात की थी, उसके बाद से ही उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।
विज्ञापन


जागृति ने अपने पति हरेन पांड्या का जिक्र करते हुए बताया कि वो अंतिम सांस तक भाजपा के लिए जिये, मैं भी उन्हीं के सिद्धांतों पर चलने का प्रयास कर रही हूं। मैंने पूर्व में गुजरात पीपल पार्टी की सदस्यता ली थी वर्तमान में मैं भाजपा की सदस्य हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हरेन पांड्या को तब के गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी का प्रबल विरोधी माना जाता था। वहीं जागृति से जब मोदी के साथ पूर्व के अनुभवों और मतभेदों पर पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं पुरानी बातों पर नहीं जाती।

पांड्या के पिता ने लगाया था मोदी पर हत्या का आरोप

haren pandya's widow jagruti pandya head child right pannel of gujrat

मेरी लड़ाई केवल कानूनी न्याय के साथ है। मैंने कभी उन (मोदी) पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए। मामला फिलहाल अदालत में है और मुझे उम्‍मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।

जागृति पूर्व में मोदी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करती रही हैं कि उन्होंने उनके पति हरेन पांड्या की मौत पर झूठ बोला था। जबकि जागृति के ससुर और पांड्या के पिता विट्ठल पांड्या मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं कि साल 2003 में हुई उनके बेटे की मौत में मोदी का हाथ रहा है।

साल 2011 में जब मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते तीन दिवसीय सद्भावना उपवास शुरू किया था तब जागृति ने घोषणा की थी कि मोदी ने कभी उनके परिवार के प्रति सद्भावना नहीं दिखाई।

एक साल बाद जागृति ने जीपीपी के टिकट पर गुजरात विधानसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन हार गई। साल 2013 में जागृति ने पूर्व पुलिस अधिकारी डीजी वंजारा से भी अपील की थी कि वो उनके पति के असली हत्यारों के बारे में उन्हें सच बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed