फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hardik Patel says he was offered Rs 1,200 crore to call off quota stir

'BJP ने आंदोलन रोकने के लिए मुझे 1200 करोड़ का ऑफर दिया'

Sat, 13 Feb 2016 09:27 AM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
Hardik Patel says he was offered Rs 1,200 crore to call off quota stir

पाटीदार अमानत आंदोलन समिति (पास) के संयोजक हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें आंदोलन खत्म करने के लिए 1200 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक हार्दिक ने रुपयों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय युवा ईकाई में एक बड़े पद का भी न्यौता दिया गया। हार्दिक ने सूरत के लाजपोर जेल से इस बाबत अपने पिता को एक खत लिखा जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया।
विज्ञापन


अपने पिता भरत पटेल को लिखे खत में हार्दिक पटेल ने लिखा कि तीन-चार दिन पहले उसके पास दो व्यक्ति आए थे जो गुजरात सरकार से जुड़े होने का दावा कर रहे थे। उन्होंने ही हार्दिक के सामने यह प्रस्ताव रखा था। इस चिट्ठी की प्रतिलिपियां शुक्रवार को जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन जारी रहेगा

Hardik Patel says he was offered Rs 1,200 crore to call off quota stir

चिट्ठी के मुताबिक उन दो व्यक्तियों में से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी था जो पाटीदार आंदोलन के दौरान किए गए पुलिस कार्रवाई का जिम्मेदार था। हार्दिक ने अपने पिता से कहा कि इस पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। हार्दिक के इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, उनके इस दावे को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

हार्दिक ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को लिखी दो चिट्ठियों में पहले ही साफ कर चुके है कि किसी भी कीमत पर आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पाटीदार आंदोलन के दौरान पिछले साल गुजरात के कई हिस्सों में भारी हंगामा हुआ था। इस दौरान कई इलाकों में तोड़ फोड़ भी हुई थी।

हार्दिक पटेल फिलहाल राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में सूरत की जेल में बंद हैं। उनके ऊपर धारा 121 (ए) और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने और आपराधिक षड़यंत्र रचने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed