{"_id":"63f70faa-87b6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"half-naked-women-were-protest-against-posco","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पॉस्को के विरोध में अर्द्धनग्न हुईं महिलाएं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओडिशा: पॉस्को के विरोध में अर्द्धनग्न हुईं महिलाएं
भुवेश्वर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Mar 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस दिन पूरी दुनिया विश्व महिला दिवस मना रही है, उसी दिन ओडिशा में महिलाओं को अपनी जमीन बचाने के लिए पुलिस से संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन
ओडिशा में शुक्रवार को पॉस्को की स्टील परियोजना के विरोध में महिलाओं ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रही थीं।
आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि अगर परियोजना के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं रोका गया तो वे सामूहिक रूप से नग्न होकर प्रदर्शन करेंगी। महिलाएं पुलिसबल को भी हटाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
ओडिशा सरकार ने प्रस्तावित पॉस्को विशाल स्टील परियोजना के लिए पिछले रविवार से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में 12 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन