फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'HaHa' emosi is on Top on Facebook

फेसबुक पर हंसी की अभिव्यक्ति में ‘हाहा’ सबसे आगे

Mon, 10 Aug 2015 12:08 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
'HaHa' emosi is on Top on Facebook
 फेसबुक पर हंसी के लिए प्रयोग किए जाने वाले सबसे सामान्य तरीके ‘हाहा’ ने विभिन्न इमोजी, ‘हेहे’ और ‘एलओएल’ को पीछे छोड़ दिया है। ई-लाफिंग पर किए गए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने आंकड़ों के आधार पर पाया कि 51.4 फीसदी लोग ‘हाहा’, 33.7 फीसदी लोग इमोजी, 12.7 फीसदी ‘हेहे’ और महज 1.9 फीसदी लोग ‘एलओएल’ का प्रयोग करने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने फेसबुक पोस्ट और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मई के अंतिम सप्ताह में पोस्ट की गई टिप्पणियों का अध्ययन किया।

उम्र, लिंग और स्थान का असर

'HaHa' emosi is on Top on Facebook
शोधकर्ताओं ने पाया कि विभिन्न पोस्ट और कमेंट्स में 15 फीसदी के साथ हंसी काफी सामान्य अभिव्यक्ति थी। अध्ययन में पाया गया कि सोशल मीडिया पर हंसी की अभिव्यक्ति में उम्र, लिंग और स्थान का भी असर पड़ता है।

युवा और महिलाएं जहां इमोजी को तरजीह देते हैं वहीं पुरुष लंबी ‘हेहेहे’ के माध्यम से अपनी हंसी को अभिव्यक्त करते हैं। सिंगल इमोजी का प्रयोग 50 फीसदी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed