फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Hafiz Saeed was favoured of masarrat

गिरफ्तारी पर भड़का मसर्रत का पाकिस्तानी आका

Sat, 18 Apr 2015 12:30 AM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed was favoured  of masarrat

कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को दोबारा भड़काने वाले मर्सरत आलम के पक्ष में अब पाकिस्तान से भी आवाज उठनी शुरू हो गई है। मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान में आयोजित एक रैली में मसर्रत आलम का पक्ष लेते हुए कहा कि उसने पाकिस्तानी झंडा दिल्ली नहीं श्रीनगर में फहराया है जो कश्मीर में है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र का हवाला देते हुए हाफिज सईद ने कश्मीर को विवादित अंश बताया। मोस्ट वांटेड यहीं नहीं रुका उसने कश्मीर को भारत का अंश मानने से इंकार करते हुए इसे लंबित मामला बताया। खुंखार आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख ने अपनी हदें पार करते हुए मसर्रत की गिरफ्तारी को पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी से जोड़ दिया।
विज्ञापन


उसने पाकिस्तान सरकार से इस मामले में कदम उठाने की मांग भी की। कहा पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को इस संबंध में उचित कार्यवाही करनी चाहिए। हाफिज सईद ने मसर्रत आलम का पक्ष लेते हुए कहा कि यह विद्रोह नहीं स्वतंत्रता के लिए एक आंदोलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशविरोधी नारों के बाद गिरफ्तार हुआ मसर्रत आलम

Hafiz Saeed was favoured  of masarrat

गौरतलब है कि रिहाई के बाद से ही मर्सरत आलम ने जम्‍मू कश्मीर की शांत पड़ी फिजा में जहर घोलने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते पिछले कई दिनों से कश्मीर घाटी में माहौल अशांत बना हुआ है।

मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की घटना को लेकर मर्सरत और अन्य अलगाववादी संगठनों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दो दिन पहले मसर्रत ने देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हुए पाकिस्तान और मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के पक्ष में नारे भी लगाए थे।

जिसके बाद केन्द्रीय गृहमंत्रालय के कड़े रवैये को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके आका गिलानी को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया था। सरकार की इसी कार्रवाई के विरोध में अब सरहद पार बैठे मोस्ट वांटेड आतंकी ने नई मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed