गुजरात पुलिस ने लड़कियों से कहा, मत पहनो जींस
गुजरात पुलिस लड़कियों के एक ऐसा फरमान जारी कर दिया है जिससे विपक्षी पार्टियों को वहां की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने का मौका मिल सकता है।
गुजरात सरकार की पोरबंदर पुलिस ने एक पोस्टर जारी कर लड़कियों से जींस और छोटे कपड़े न पहनने की अपील की है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पोरबंदर पुलिस ने लड़कियों को जींस न पहनने की नसीहत दी है।
युवतियां पहने सलीकेदार कपड़े
गौरतलब है कि ऐसे फरमान पूर्व में कट्टरपंथियों और खाप पंचायत जारी करती रही हैं। पर अब इसमें गुजरात पुलिस का नाम भी जुड़ गया है।
पोरबंदर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत यह पोस्टर तैयार करवाया है। इस पोस्टर में लड़कियों को जींस और शॉर्ट्स जैसे कपड़े न पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही युवतियों से कहा है कि वह सलीकेदार कपड़े पहने।
गौरतलब है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल खुद एक महिला है।