फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujrat police may inquiry to asaram

अब गुजरात पुलिस पड़ी आसाराम के पीछे

Thu, 10 Oct 2013 01:17 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Thu, 10 Oct 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
gujrat police may inquiry to asaram

सूरत की दो बहनों द्वारा यौन शोषण के आरोप के बाद अब अहमदाबाद पुलिस जोधपुर जेल में बंद आसाराम से पूछताछ करना चाहती है।

विज्ञापन


इसके लिए उसने गांधीनगर की एक कोर्ट में ट्रांसफर वारंट के लिए अर्जी दायर की है। आसाराम फिलहाल नाबालिग से रेप के मामले में पिछले एक महीने से जोधपुर जेल में बंद हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-1) जेके भट्ट ने कहा कि हमें जांच के दौरान आसाराम के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। हम उनसे पूछताछ करना चाहते हैं, इसलिए हमने कोर्ट में ट्रांसफर वारंट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम किसी भी वक्त आसाराम को लेने के लिए जोधपुर रवाना हो सकती है। इसके बाद आसाराम को गांधीनगर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

याद रहे कि सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि बाप-बेटे ने कई साल तक उनका यौन शोषण किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही नारायण साईं लापता है। सूरत पुलिस की छह टीमें नारायण साईं की तलाश में जुटी हुई हैं।


मंगलवार को पुलिस ने सूरत स्थित आश्रम की पूरी वीडियोग्राफी भी की थी। सूरत पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने भी दावा किया है कि उन्हें साईं के खिलाफ सुबूत मिले हैं।

सोमवार को नारायण साईं के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed