फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gujrat governmnent give advantage to buyer of modi suit

मोदी का सूट खरीदने वाले को गुजरात सरकार ने दी करोड़ों की जमीन

Sat, 20 Jun 2015 08:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
gujrat governmnent give advantage to buyer of modi suit

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विवादित 10 लाख रुपए का सूट 4.31 करोड़ में खरीदने वाली सूरत की धर्मनंदन ग्रुप को सरकार और भी तोहफे दे सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सूरत के विस्तार की योजना के अंतर्गत छोटे-छोटे प्लॉट की जगह उन्हें एक बड़ा प्लॉट अलग से दे दिया है। सूरत शहर के विस्तार के लिए शहर के बाहरी हिस्से में रिंग रोड बनाकर नया टाउन प्लांनिंग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जहां यह प्लानिंग होनी है वहीं ग्रुप के पास 30 हजार वर्गमीटर के 23 अलग अलग प्लॉट थे, जिसमें से करीब 40 प्रतिशत यानी 12 हजार वर्ग मीटर उन्हें टाउन प्लानिंग के लिए छोड़ना ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल दिया मकसद

gujrat governmnent give advantage to buyer of modi suit

अगर ग्रुप से जमीन सीधे ली जाती तो उनके पास 18 हजार वर्ग के 23 प्लॉट बचते लेकिन उन्हें 18 हजार वर्ग का एक अकेला प्लॉट ही उन्हें दे दिया।

प्लानिंग की शुरुआत में इस प्लॉट से जुड़ी जमीनों तो सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए उपयोग में लाया जाना था, लेकिन अब सरकार ने अपना इरादा बदल दिया है और अब इन जमीनों पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा।

युवा और खेल राज्य मंत्री नान वानाणी ने यह सिफारिश की है कि इस ग्रुप के साथ मिल कर यहां स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाए।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

gujrat governmnent give advantage to buyer of modi suit

इस फैसले के बाद यह भी माना जा रहा है कि जब स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बन जाएगा, तो उस प्लॉट की कीमत में खासा इजाफा होगा और ग्रुप को भी बड़ा लाभ होगा।

इस फैसले के बाद कांग्रेस ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि ग्रुप पर सूट खरीदने के एवज में यह मेहरबानी की जा रही है।

हालांकि सरकार ने कुल जमीन का 40 प्रतिशत हिस्सा तो काटा है लेकिन ग्रुप को एक ही जगह बाकी बची जमीने दे दी है यह विवाद का हिस्सा बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed