विकास के मुद्दे पर यूपीए राज में गुजरात सरकार की बल्ले-बल्ले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में गुजरात के भू-अधिग्रहण मॉडल की जमकर तारीफ की है।
हालांकि इस रिपोर्ट के सामने आने के तुरंत बाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा सामने आए और इस रिपोर्ट से दूरी बनाने की कोशिश की। उन्होंने जारी रिपोर्ट को निजी पक्ष की रिपोर्ट करार दिया है।
भले ही वाणिज्य और उद्योग मंत्री अपने ही विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट को लेकर सफाई पेश कर रहे हों। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब केंद्र सरकार ने गुजरात सरकार की तारीफ की हो।
गुजरात के विकास का सच
इससे पहले भी कई अवार्ड केंद्र ने राज्य सरकार को दिए हैं। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के सैकड़ों अवॉर्ड शामिल हैं।
आंकड़ों पर गौर करें तो 2004 से अब तक की यूपीए की सरकार में कुल 285 अवॉर्ड्स गुजरात सरकार को दिए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री की ओर से 7 अवॉर्ड्स और 82 अवॉर्ड्स केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से दिए गए हैं। इसके साथ ही 172 अवॉर्ड्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास को लेकर गुजरात सरकार को सौंपे हैं।
गुजरात सरकार को पीएम कार्यालय की ओर से जो अवॉर्ड दिए गए हैं उसमें ग्रामीण इलाकों में साफ पानी की व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन, ग्रामीण और शहरी इलाकों में आवासीय विकास के साथ मातृ और शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
गुजरात सरकार को कई अवॉर्ड्स
साल 2010-11 में केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री कार्यालय को अवॉर्ड दिया। ये अवॉर्ड राज्य के लोगों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के चलते दिया गया।
इतना ही नहीं गुजरात के विकास में खास योगदान के लिए शहरी विकास विभाग को भी केंद्र सरकार की ओर कई अवॉर्ड्स मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार विभाग ने गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार विभाग को भी कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया।
गुजरात सरकार का विज्ञान और तकनीक विभाग सबसे ज्यादा केंद्रीय अवॉर्ड्स जीतने वाला विभाग है। वहीं पर्यटन समेत उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार को कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने कई सम्मान दिए हैं।