गुजरात: सार्वजनिक शौचालय में महिला से रेप
दुष्कर्म से देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं, गुजरात भी हलाकान है। गुजरात के शहर अहमदाबाद में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ सार्वजनिक शौचालय में दुष्कर्म किया गया।
घटना अहमदाबाद के मेमनगर इलाके में घटी, जहां सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी ने कथित तौर पर महिला से बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पीड़ित महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके से फरार
इस मामले में छानबीन करने पर यह बात सामने आई कि महिला एक विधवा है जो मेमनगर की रहने वाली है। और कुछ ही दिन पहले उसने घर के पास बने सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल शुरू किया था।
जानकारी के अनुसार जब से महिला ने सार्वजनिक शौचलय का इस्तेमाल शुरु किया तभी से कर्मचारी उसे छेड़छाड़ कर रहा था।
घटना के दिन भी कर्मचारी ने महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर महिला को शौचालय के अंदर खींच कर बलात्कार किया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग शौचालय के अंदर पहुंचे। वहां उन्हें एक और कर्मचारी मिला। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हालांकि इससे पहले कि लोग आरोपी को पकड़ पाते, वह घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में दूसरे कर्मचारियों की जानकारी के अनुसार पुलिस ने खोजबीन की और उसे गिरफ्तार किया।