फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gujarat to Supreme Court: Sachar panel illegal, only to help Muslims

'सच्चर कमेटी गैर-कानूनी, केवल मुस्लिमों के लिए'

Thu, 28 Nov 2013 03:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
Gujarat to Supreme Court: Sachar panel illegal, only to help Muslims

करीब आते चुनावों की वजह से एक तरफ नरेंद्र मोदी मुस्लिमों को रिझाने और उदारवादी छवि पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, दूसरी तरफ उनकी सरकार ने सच्चर कमेटी की आलोचना की है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की ख्ाबर के मुताबिक यूपीए सरकार की प्री-मैट्रिक अल्पसंख्यक स्कोलरशिप योजना को 'एकतरफा और भेदभावपूर्ण' करार देते हुए गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से शिकायत की है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने कोर्ट से कहा कि राजेंद्र सच्चर की अगुवाई में गठित कमेटी असंवैधानिक है, क्योंकि 'इसका लक्ष्य केवल मुस्लिमों की मदद करना था।'

केंद्र सरकार का कहना था कि यह योजना वैध है और गुजरात में मुस्लिमों की बिगड़ती स्थिति के लिए केवल मोदी सरकार जिम्मेदार है। इसके जवाब में दाखिल हलफनामे में गुजरात सरकार ने उस तरीके की आलोचना की, जिसके तहत 2005 में पीएमओ ने सच्चर समिति का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का कहना है कि इस समिति ने केवल मुस्लिमों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का जायजा लिया, जबकि दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।


इसमें कहा गया है, "सच्चर कमेटी न तो संवैधानिक है और न ही वैधानिक। उसने सिख, ईसाई, बौद्ध धर्म का पालन करने वाले और पारसी जैसे अल्पसंख्यकों पर जरा भी विचार नहीं किया। इसलिए स्कोलरशिप योजना के लिए इसे आधार नहीं बनाया जा सकता...कमेटी का लक्ष्य केवल मुस्लिमों की मदद करना था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed