फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   gps underwear for women to combat sexual assaults

रेप की कोशिश की तो लगेगा 3800 केवी का झटका

Mon, 01 Apr 2013 10:20 AM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Mon, 01 Apr 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
gps underwear for women to combat sexual assaults

देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों से हर कोई चिंतित है लेकिन इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन


यौन अपराधियों से मुकाबला करने के लिए चेन्नई की तीन ऑटोमोबाइल इंजीनियरों ने एक खास तरह का अंडरगारमेंट तैयार किया है।

यह न सिर्फ सेक्स क्राइम करने की कोशिश करने वालों को सबक सिखा सकता है बल्कि लड़की के अभिभावकों और पुलिस को भी अलर्ट कर सकता है। इस अंडरगारमेंट को सोसायटी हारनेसिंग इक्विपमेंट (शी) नाम दिया गया।

इसे तैयार करने वाली टीम की सदस्य मनीषा मोहन ने बताया कि अंडरगारमेंट में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस), ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन (जीएसएम) और प्रेशर सेंसर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


3800 केवी का झटका देगा

यह 3800 केवी का झटका देने के साथ ही लड़की के माता-पिता और पुलिस को अलर्ट भेजने में भी सक्षम है। उन्होंने बताया कि झटके 82 बार दिए जा सकते हैं।

साथ ही कहा कि यह उपकरण महिलाओं को बसों, सार्वजनिक स्थानों में अप्रिय स्थिति से बचने में मददगार साबित होगा।

इसके साथ ही जीपीएस और जीएसएम से इमरजेंसी नंबर 100 और लड़की के अभिभावकों के पास एसएमएस चला जाएगा।

श्री रामास्वामी मेमोरियल यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग की छात्रा मनीषा ने अपने दो सहकर्मियों रिंपी त्रिपाठी और नीलादी बसु पॉल के साथ मिलकर यह अंडरगारमेंट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों अपने इस उत्पाद को अप्रैल तक कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मार्केट में लाने में व्यस्त हैं। उनके इस पहल को आईआईएम- अहमदाबाद में आयोजित गांधीवादी युवा प्रौद्योगिकी अवार्ड 2013 से पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed