फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt to prepare database of rape convicts

बलात्कारियों के चेहरे जल्द होंगे बेनकाब

Fri, 28 Dec 2012 01:09 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 28 Dec 2012 01:09 AM IST
विज्ञापन
govt to prepare database of rape convicts

दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके दरिंदों के चेहरे अब जल्द ही दुनिया के सामने ‘बेनकाब’ होंगे। दिल्ली में गैंगरेप की घटना पर बढ़ते गुस्से के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर में दुष्कर्म के दोषियों का एक डाटाबेस तैयार करके उसे इंटरनेट पर सार्वजनिक करने का फैसला किया है। इन दोषियों के नाम, तस्वीरें और पते भी इंटरनेट पर डाले जाएंगे।

विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) को एक डायरेक्टरी बनाने के लिए कहा गया है जिसमें देश में बलात्कार के मामलों में दोषी करार दिए गए अपराधियों की तस्वीरें, नाम-पते, ब्लड ग्रुप, पारिवारिक पृष्ठभूमि आदि का पूरा ब्योरा शामिल होगा। इस डाटाबेस को इंटरनेट पर डाला जाएगा।
विज्ञापन


एनसीआरबी इस संबंध में अपनी वेबसाइट कुछ ही महीनों में तैयार कर लेगा। उन्होंने बताया कि हम इसकी शुरुआत दिल्ली से करने की तैयारी कर रहे हैं। बलात्कारियों के नाम, पते और तस्वीरें दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर भी डाले जाएंगे। इसके बाद अन्य सभी राज्यों में भी इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गैंगरेप की घटना के बाद सरकार महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए तमाम उपायों का ऐलान कर चुकी है। आरपीएन के इस ऐलान को भी उसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस समस्या से निपटने को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। इसके लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।


गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा के उपाय सुझाने के लिए सरकार ने एक जांच आयोग का गठन किया है। इस आयोग से यह भी जांच करने को कहा गया है कि किन खामियों की वजह से दिल्ली गैंगरेप की घटना हुई। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों से संबंधित कानून की भी समीक्षा की जा रही है।  


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed