फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt to attach ministaries with Harit Bharat Mission

हरित भारत मिशन से जुड़ेंगी कई मंत्रालयों की योजनाएं

Sun, 20 Sep 2015 09:05 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
Govt to attach ministaries with Harit Bharat Mission

जलवायु परिवर्तन के खतरों से जूझने के लिए पर्यावरण मंत्रालय कई नई पहल पर मंथन कर रहा है। हरित भारत मिशन से कई मंत्रालयों की योजनाओं को जोड़ने के लिए पहल की जा रही है।

विज्ञापन


मनरेगा जैसी महात्वाकांक्षी योजनाओं में इसी अहम भूमिका की संभावनाओं को महसूस कर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है। भारत ने पेरिस सम्मलेन को विकासशील देशों पर बंदिशों को थोपने का विरोध करते हुए स्वत: उठाए जा रहे कार्यक्रमों पर सीमित रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


लिहाजा एजेंडे के लिए विभिन्न मंत्रालयों से विचार विमर्श के बाद पहल को आईएनडीसी में शामिल किया जा रहा है।

पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक देश के सभी राज्यों ने जलवायु खतरों के निपटने के लिए स्टेट प्लान बना लिया है। इस बिन्दु को इनटेंडेड नेशनली डिटरमिंड कांट्रीब्यूशन ( आईएनडीसी) में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरित भारत मिशन से जुड़ेंगे उद्योग

Govt to attach ministaries with Harit Bharat Mission

देश में वन क्षेत्रों में बढ़ोतरी और इको प्रणाली सेवाओं में सुधार के लिए उद्योगों को भी हरित भारत मिशन से जोड़ा जा रहा है। मनरेगा में इस विशेष अभियान के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।

हरित भारत मिशन पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। उद्योगों के लिए वनों के कटने की क्षतिपूर्ति के लिए उपलब्ध फंड से राज्यों को इस साल 6 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जबकि राष्ट्रीय वनीकरण कार्यक्रम के लिए 600 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

देश में वर्तमान में 697898 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। चार साल में वन क्षेत्र में 5871 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसे कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रयास के रूप में आईएनडीसी में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा केंद्र द्वारा 8.5 प्रतिशत वनरोपण का लक्ष्य तय करने को भी भारत की ओर से महत्वपूर्ण कदम के रूप में गिनाया जाने वाला है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 90 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के किनारे पेड़ लगाने की योजना बनाई है। इसे भी भारत की ओर से किए गए पहल में शामिल किया जा सकता है। शहरी वानिकी, स्कूल नर्सरी, गंगा किनारे वनरोपण जैसी योजनाओं का भी जिक्र आईएनडीसी में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed