फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govt set up committee for searching saraswati River

गंगा को भूल सरस्वती नदी का पता लगाने में जुटी मोदी सरकार

Wed, 02 Mar 2016 06:10 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
Govt set up committee for searching saraswati River

मोदी सरकार के तीसरे आम बजट में गंगा को लेकर पहले जैसा उत्साह नजर नहीं देखने को मिला है। गंगा को नजरअंदाज कर सरकार अब सरस्वती नदी के खोज को प्रमाणिकता प्रदान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में मिली नदी के जल की धारा सरस्वती की है इसे प्रमाणित करने के लिए केंद्रीय जलसंसाधन मंत्रालय ने विशेषज्ञों का एक विशेष कार्यदलह गठित किया है। जोकि सरस्वती की प्रमाणिकता को साबित करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्रोद्धार मंत्री उमा भारती ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा है कि हरियाणा और राजस्थान सरकार के प्रयास से बीते वर्ष हुई खुदाई में नदी के होने का प्रमाण मिला है। रिमोट सेंसिंग के जरिए इसरों ने भी इस जानकारी को पुख्ता किया है कि उत्तराखंड के आदी ब्रदी से लेकर हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के इलाके में नदी का श्रोत है। यह श्रोत सरस्वती नदी है कि कोई और नदी इसके लिए मंत्रालय ने विशेषज्ञों के नेतृत्व में एक विशेष कार्यबल बनाया है। जोकि तय करेगा कि नदी का यह श्रोत सरस्वती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकार गंगा को लेकर उदासीन नहीं है'

Govt set up committee for searching saraswati River

वहीं आम बजट में गंगा पर सरकार की उदासीनता के आरोप को खारिज करते हुए उमा ने कहा कि सरकार गंगा को लेकर उदासीन नहीं है। उन्होंने कहा कि 13 मई 2015 को केंद्रीय मंत्रीमंडल ने नमामि गंगे अभियान के लिए 20 हजार करोड़ का जो फंड जारी किया है।

वह न लैपसेबल फंड है। जिसे बाद में भी खर्च किया जा सकता है। हालांकि केंद्रीय मंत्री गंगा पर सरकार की उदासीनता को बेशक खारिज कर रही हैं लेकिन आम बजट में गंगा की उपेक्षा से गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के सरकार के वायदे पर सवाल उठने लगे हैं। वर्ष 2015-16 के आम बजट में सरकार ने नमामि गंगे को 2150 करोड़ का बजट आवंटित किया था। लेकिन संशोधित बजट में कटौती करते हुए इसे महज 1000 करोड़ तक सीमित रख दिया गया।

इस वर्ष 2016-17 के आम बजट में भी नमामि गंगे के बजट में मामूली बढ़ोत्तरी करते हुए जेटली ने महज 2200 करोड़ का प्रावधान किया है। जिससे यह जाहिर होता है कि गंगा के प्रति सरकार के उत्साह में कमी आई है। मगर उमा भारती का कहना है कि सरकार के उत्साह में कमी नहीं है। गंगा की स्वच्छता में बजट आडे़ नहीं आएगा। उन्होंने कहा है कि गंगा स्वच्छता अभियान के प्रयासों का असर अक्टूबर से जमीन पर दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed