{"_id":"f3f5fff1f7de66508ccff08f7af131b1","slug":"govt-refuses-army-s-claim-of-infiltration-bid-in-keran","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का दावा, पाक घुसपैठियों से नहीं हुई कोई मुठभेड़ ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्र का दावा, पाक घुसपैठियों से नहीं हुई कोई मुठभेड़
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ दो हफ्ते तक चली मुठभेड़ संबंधी सेना के दावों को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
सरकार का कहना है कि ऐसा कोई भी सुबूत नहीं मिला है, जिससे घुसपैठ की पुष्टि होती हो। हालांकि सेना केरन ऑपरेशन को लेकर जताई जा रही सभी आशंकाओं को पहले ही खारिज कर चुकी है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ के मसले पर हाल ही में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक हुई।
इसमें महसूस किया गया कि सेना को घुसपैठ के खिलाफ जारी मुहिम से बच निकले आतंकियों को धर दबोचने के लिए अपना रिसेप्शन एरिया मजबूत करना चाहिए, जोकि नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में 4 से 5 किमी तक विस्तृत हो।
विज्ञापन
रिसेप्शन एरिया आमतौर पर एलओसी से एक स्थान पर पांच किमी तक होता है।
इसे सेना सीमा पर सैनिकों की पकड़ से बाहर हो चुके आतंकियों के खात्मे के लिए तैयार करती है। यह बैठक पाकिस्तान से लगातार हो रही घुसपैठ की खबरों की सच्चाई का पता लगाने के लिए बुलाई गई थी।
इस दौरान पाकिस्तान के विशेष बलों के शालाभाटू गांव में घुसपैठ पर खासकर चर्चा हुई। यह गांव जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से अलग करता है।
इस घुसपैठ को लेकर संदेह जताया जा रहा था क्योंकि इस बारे में किसी अन्य एजेंसी के पास कोई सबूत नहीं था। 1990 के दौरान यह गांव घुसपैठ का अहम मार्ग था।