फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govt made feel happier to senior citizens in budget

सरकार ने बुजुर्गों को कराया अच्छे दिनों का अहसास

Fri, 11 Jul 2014 06:17 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
govt made feel happier to senior citizens in budget

मोदी सरकार ने अपने पहले बजट में बुजुर्गों को अच्छे दिन का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि एनडीए के पिछले कार्यकाल में शुरू हुई वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना को फिर से शुरू करने का ऐलान किया गया। हालांकि यह योजना महज एक साल के लिए ही है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में योजना के तहत 3.16 लाख लोग लाभान्वित हुए थे। अब इससे अधिक से अधिक बुजुर्गों को लाभान्वित करने की योजना है।
विज्ञापन


योजना के तहत 60 साल और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। हालांकि योजना 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक के लिए ही प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों पर खर्च होगी बिना दावेदारी वाली रकम

govt made feel happier to senior citizens in budget

दूसरी ओर सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), डाकघर या बचत योजनाओं में जमा बिना दावेदारी वाली रकम का इस्तेमाल वरिष्ठ नागरिकों के हित पर खर्च करने की घोषणा की गई है।

सरकार का मानना है कि ज्यादातर दावेदारी वरिष्ठ नागरिकों के खाते पर नहीं हो रही है क्योंकि खातों के संबंधित भुगतान के निर्देश को लेकर समस्या आड़े आ रही है।

इसलिए इन खातों की धनराशि का इस्तेमाल बुजुर्गों की सुरक्षा और वित्तीय हितों पर खर्च करने की योजना बनेगी। सरकार ने इस धनराशि के इस्तेमाल की संभावनाओं को तलाशने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की है। यह समिति दिसंबर तक अपनी सिफारिशों को सरकार के समक्ष पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed