{"_id":"3977e120-9afb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"govt-employees-will-get-relief-from-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 फीसदी बढ़ेगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 फीसदी बढ़ेगा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष के बजट में रेल किराए से लेकर रोजमर्रा उपयोग की वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान आम आदमी की सरकार ने भले ही सुध न ली हो लेकिन महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी करके सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
केंद्र का इरादा डीए में आठ फीसदी की बढ़ोतरी करने का है। इस आशय का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के डीए में बढ़ोतरी के फैसले से लगभग 80 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होने का अनुमान है। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को मूल वेतन पर 72 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है जो इस फैसले के बाद बढ़कर 80 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
इसका साफ अर्थ है कि यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 10000 रुपये है तो उसे अब 800 रुपये डीए के रूप में और मिलेंगे। इस तरह से कर्मचारियों को डीए के साथ कुल वेतन 18000 रुपये मिलेगा। सरकार के इस कदम से 50 लाख कर्मियों और 30 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इसके पूर्व सरकार ने सिंतबर 2012 में डीए में सात फीसदी की बढ़ोतरी की थी।