फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Govinda apology if you want to end the case: Supreme Court

गोविंदा अगर मामला खत्म करना चाहते हैं तो माफी मांगे: सुप्रीम कोर्ट

Tue, 01 Dec 2015 05:24 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 05:24 AM IST
विज्ञापन
Govinda apology if you want to end the case: Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म अभिनेता गोविंदा को उस व्यक्ति से माफी मांगने को कहा कि जिसे उन्होंने सात साल पहले फिल्म सेट पर थप्पड़ मारा था। कोर्ट ने गोविंदा से कहा कि फिल्म स्टार होने के नाते उन्हें यह शोभा नहीं देता।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने थप्पड़ प्रकरण की सीडी ओपन कोर्ट में देखने के बाद गोविंदा के कृत्य पर आपत्ति जताई। पीठ ने कहा कि गोविंदा पब्लिक फिगर हैं, उन्हें इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


रील लाइफ में जो वह करते हैं, वास्तविक जीवन में उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। पीठ ने गोविंदा से कहा कि हमें आपकी फिल्में देखना पसंद है लेकिन आप किसी को थप्पड़ मारे, यह बर्दाश्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत के बाहर निपटा लेना चाहिए

Govinda apology if you want to end the case: Supreme Court

मालूम हो कि वर्ष 2008 में फिल्मिस्तान स्टूडियो में फिल्म ...मनी है तो हनी है.. की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने संतोष नामक एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद संतोष ने गोविंदा के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। पर्याप्त साक्ष्य न होने और घटना के करीब एक वर्ष बाद याचिका दाखिल करने के कारण हाईकोर्ट ने संतोष की याचिका को ठुकरा दिया था। इसके बाद संतोष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed