फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   govind pansare died in mumbai.

सीपीआई नेता गोविंद पांसरे की मौत

Sat, 21 Feb 2015 09:40 AM IST
देवीदास देशपांडे/बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम, पुणे
देवीदास देशपांडे/बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम, पुणे Updated Sat, 21 Feb 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
govind pansare died in mumbai.

अज्ञात हमलावरों की गोलियों के शिकार बने महाराष्ट्र के वरिष्ठ सीपीआई नेता गोविंद पांसरे की मौत हो गई है। पिछले दिनों 16 फ़रवरी को कोल्हापुर में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी।

विज्ञापन


गंभीर हालत में शुक्रवार को उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाकर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को रात 12 बजे के आसपास उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


गोविंद पांसरे और उनकी पत्नी पर कोल्हापुर में उस समय जानलेवा हमला हुआ था जब दोनों सुबह टहलने जा रहे थे। पांसरे पिछले कुछ दिनों से कोल्हापुर में चल रहे टोल विरोधी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह कोल्हापुर में अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले पानसरे पर दो हमलावरों ने गोलियां चलाईं। हमले में उनकी पत्नी भी घायल हुई थीं जिनका कोल्हापुर में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर है। पुलिस की तफ़्तीश जारी है लेकिन हमलावर अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।

दाभोलकर की याद ताजा

govind pansare died in mumbai.

पांसरे की मृत्यु ने 20 अगस्त 2013 को पुणे में हुई डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की याद जगा दी। डॉ. दाभोलकर अंधविश्वास विरोधी आंदोलन का चेहरा थे।

सांप्रदायिक ताक़तों के विरोध में वे मुखर थे। दाभोलकर भी सुबह टहलने के लिए निकले थे जब उनपर करीब से गोलियां चलाई गई थीं। उनके हमलावर अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

पांसरे भी पिछले 50 वर्षों से प्रगतिशील आंदोलन के मुखिया रहे हैं। सांप्रदायिकता के विरोध में भी वे काफी सक्रिय थे। हाल ही में नथूराम गोडसे का महिमामंडन किए जाने को लेकर भी उन्होंने कड़ा एतराज जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed