फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Governor of UP responding on Azam khan's statement

आजम के आरोपों पर राज्यपाल का करारा जवाब

Mon, 16 Feb 2015 08:14 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Governor of UP responding on Azam khan's statement

प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां के आरोपों को राज्यपाल ने खारिज किया है। मंत्री द्वारा लिखे गए चार पेज के पत्र बारे में कहा कि उन्हें पत्र मिलने से पहले मंत्री ने मीडिया को भेज दिया था।

विज्ञापन


आजम ने जो आरोप लगाए हैं, वह तथ्यहीन हैं। वह संवैधानिक पद पर हैं, इससे ज्यादा नहीं बोल सकते। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल ने प्रेस से बातचीत की।
विज्ञापन


आजम खां के बयान कि ‘उनसे प्रदेश के सारे मुसलमान परेशान हैं’ और उनको लिखे गए पत्र के सवाल पर राम नईक ने कहा कि उन्होंने जवाब दे दिया है। पत्र मिलने से पहले मीडिया के पास पहुंच चुका था। जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने की जरूरत बताई

Governor of UP responding on Azam khan's statement

इस सवाल पर कि ‘आजम खां को आपसे इतनी मुहब्बत क्यों है’ पर बोले, आप उन्हीं से पूछ लीजिए। सूबे के कानून व्यवस्था और रविवार को सहारनपुर में हुई 10 करोड़ रुपये की डकैती पर कहा कि प्रदेश में सभी जगह कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

कानून, बिजली और भ्रष्टाचार देखना उनका कर्त्तव्य है। हर महीने उन्हें राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजनी पड़ती है। राज्यपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

हाल में दो विधायकों पर की गई कार्रवाई पर बताया कि लोकायुक्त की रिपोर्ट के बाद 10 महीने फाइल इलेक्शन कमीशन में रही। उन्होंने कई बार पत्र और डीओ लिखा। बाद में मामले में कार्रवाई हुई। जौहर विवि के संपत्ति से जुड़े विवाद पर राज्यपाल ने कहा कि वह उनके अधीन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed