{"_id":"3f45c5fe4d186996cb4dcc7f34ae9df9","slug":"government-to-arrest-us-homosexual-diplomats-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमेरिका के समलैंगिक दूतों को गिरफ्तार करे सरकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'अमेरिका के समलैंगिक दूतों को गिरफ्तार करे सरकार'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरगड़े की अपमानजनक गिरफ्तारी पर भाजपा ने केंद्र सरकार से और कडा़ रुख अपनाने को कहा है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारत में रहे रहे अमेरिकी समलैंगिक राजनयिकों को धारा 377 के गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने राजनयिक देवयानी से अमेरिकी अधिकारियों के अपमानजनक बर्ताव की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कोई भी मित्रवत राष्ट्र किसी भी मित्र राष्ट्र के राजनयिक के साथ ऐसा बूरा बर्ताव नहीं करता जैसा कि अमेरिका ने देवयानी के साथ किया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के भारत में समलैंगिक संबंधों को अवैध करार देने के फैसले को ध्यान में रखकर सिन्हा ने कहा कि देश में रह रहे अमेरिकी राजनयिकों को इस संबंध में कोई विशेष सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। उनको भी इस कानून का सामना करने देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमेरिकी समलैंगिक राजनयिकों के वीजा रद्द कर देने चाहिए। सभी को गिरफ्तार करके जेल में डाला जाना चाहिए क्योंकि वे सभी धारा 377 का उल्लंघन कर रहे हैं।