{"_id":"91dc183e-17ae-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"government-take-decision-on-upper-caste-commission-within-two-months-orderd-hc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण आयोग बनाने पर दो माह में निर्णय ले सरकार: हाईकोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सवर्ण आयोग बनाने पर दो माह में निर्णय ले सरकार: हाईकोर्ट
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2012 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र व राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सवर्ण आयोग बनाने के मामले में दो माह के भीतर निर्णय लें। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति अमिताव लाला व न्यायमूर्ति अनिल कुमार की खंडपीठ ने मंगलवार को यह आदेश स्वराज्य पार्टी ऑफ इंडिया की जनहित याचिका पर दिया। इसमें बिहार की तर्ज पर यूपी व केंद्र में भी सवर्ण आयोग के गठन के निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
याची अनुपम मिश्रा के वकील की दलील थी कि पहले दो अन्य मामलों में अदालत सवर्ण आयोग बनाने पर गौर करने के निर्देश सरकार को दे चुकी है। इसके बावजूद मामला ठंडे बस्ते में है। इसके जवाब में राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल का कहना था कि याची को यह पीआईएल दायर करने के बजाय पूर्व आदेशों से संबंधित अवमानना याचिका दायर करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
इस पर अदालत ने मामले से संबंधित लंबित प्रत्यावेदन पर दो माह में पहले दिए गए आदेशों के तहत विचार कर निपटारा करने के निर्देश केंद्र व राज्य सरकार को दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने पीआईएल का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन