फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Government refuses to disclose the deltails of MP's LPG subsidy

नहीं पता कितने सांसदों ने छोड़ी LPG सब्सिडी?

Wed, 29 Jul 2015 01:06 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Government refuses to disclose the deltails of MP's LPG subsidy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की जनता से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील के बाद करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी एलपीजी सब्सिडी तो छोड़ दी है। लेकिन यह अबतक साफ नहीं हुआ है कि अबतक कितने सांसदों ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ी है और सरकार ने इसकी जानकारी देने से भी साफ इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


एक आटीआई के जरिए जब इसका जवाब मांगा गया तो सरकार ने यह कहते हुए जवाब देने से इंकार कर दिया कि गैस वितरकों ने ऐसे कोई आंकड़े अलग से तैयार नहीं किए जिनमें सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के नाम शामिल हों। हालांकि, सरकार ने यह जरूर कहा कि mylpg.in पर ऐसे आंकड़े सार्वजनिक किए गए है जिसे कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन


सरकार के जवाब के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जब एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वालों के नाम सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है तो फिर सरकार के पास इससे जुड़ी जानकारी क्यों नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी है नंबर वन

Government refuses to disclose the deltails of MP's LPG subsidy

आपको बता दें सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल कंपनियां प्रचार अभियान के जरिए देश की जनता से विकास के नाम पर गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील कर रही हैं। कंपनियों को इसका फायदा भी मिला है। देशभर में अबतक करीब 10 लाख लोग अपनी गैस सब्सिडी छोड़ चुके हैं।
गैस सब्सिडी छोड़ने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां अबतक 2.9 लाख उपभोक्ताओं ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ दी है। यूपी के बाद दूसरा नंबर महाराष्ट्र का आता है जहां बड़ी संख्या में गैस उपभोक्ताओं ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ दी है।
 
आईओसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अबतक 10 लाख उपभोक्ताओं ने अपनी गैस सब्सिडी छोड़ दी है जिससे हमें सलाना 140 करोड़ रुपये की बचत होगी। हम उम्मीद करते हैं कि आगे आने वाले महीनों में इनकी संख्या और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed