फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government mulls new civil services mains exam format

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा के नए प्रारूप पर विचार

Mon, 18 Mar 2013 01:33 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 18 Mar 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
 government mulls new civil services mains exam format

केंद्र सरकार संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा संचालित प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य एग्जाम में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को अनिवार्य बनाने वाले प्रावधान को खत्म करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


अंग्रेजी भाषा में उत्तीर्ण होने को अनिवार्य बनाने संबंधी केंद्र सरकार के कदम का सपा, राजद, वामदलों, अकाली दल, नेशनल कांफ्रेंस, एआईएडीएमके, डीएमके और भाजपा ने कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन


इससे पहले अंग्रेजी का पेपर केवल उत्तीर्ण करना होता था और इसके अंक उम्मीदवार के चयन के लिए तैयार परिणाम में नहीं जोड़े जाते थे।

कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अंग्रेजी भाषा को अनिवार्य बनाने संबंधी प्रावधान को मुख्य परीक्षा से हटाकर एक नए प्रारूप को पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने यूपीएससी से विचार विमर्श के बाद इस संदर्भ में जारी अधिसूचना पर रोक लगा दी थी। नए प्रारूप में ऐसी व्यवस्था की जा सकती है, जिसके तहत अंग्रेजी भाषा के अंकों को उम्मीदवारों के अंतिम चयन में नहीं जोड़ा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि यूपीएससी के अधिकारियों के साथ इस संबंध में जल्द ही बैठक की जाएगी।

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय वन विभाग (आईएएफओ) तथा भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन करता है। बैठक में रोडमैप पर विचार विमर्श कर इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा।


हालांकि यूपीएससी की अधिसूचना पर रोक से 26 मई को होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा प्रभावित नहीं होगी। कार्मिक मंत्रालय ने 5 मार्च को सरकारी गजट में अधिसूचना प्रकाशित कर सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में कुछ बदलाव किए थे। इसके तहत अंग्रेजी तथा सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्रों को अधिक वरीयता दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed