{"_id":"e5c4d630-2cf7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-is-making-cag-his-agent-said-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैग को अपना एजेंट बना रही है सरकार: केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैग को अपना एजेंट बना रही है सरकार: केजरीवाल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:06 AM IST
विज्ञापन
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को बहुसदस्यीय बनाने संबंधी केंद्रीय मंत्री नारायणसामी के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि न केवल कांग्रेस, बल्कि भाजपा भी इस संवैधानिक संस्था को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कुछ राज्यों में भाजपा और कुछ राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में दोनों पार्टियां मिलकर चाहेंगी कि कैग कमजोर बने। उन्होंने कहा कि नारायणसामी के बयान के बाद कैग को लेकर सरकार की मंशा साफ हो गई है। अब जरूरत यह तय करने की है कि कैग की नियुक्ति कैसे हो। केजरीवाल ने कहा कि सबसे जरूरी है कि कैग को राजनीतिक प्रणाली से अलग रखा जाए। ऐसी नियुक्ति में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन