फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government decleared 14 thousand villages as drought affected

महाराष्ट्र में 14 हजार से अधिक गांव सूखाग्रस्त घोषित

Sat, 17 Oct 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 17 Oct 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
government decleared 14 thousand villages as drought affected

महाराष्ट्र सरकार ने आखिरकार सूखे से जूझ रहे राज्य के 14,708 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। राज्य के अधिकतर भागों में इस साल 50 फीसदी से कम बारिश हुई है। इसके चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में सूखाग्रस्त गांवों को राहत देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं घोषित की।
विज्ञापन


खड़से ने बताया कि सूखा प्रभावित क्षेत्र में किसानों को पंपिंग सेट के बिल में 33.5 फीसदी की रियायत का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सूखा प्रभावित क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज के छात्रों की परीक्षा शुल्क माफी, राजस्व कर में छूट और जहां आवश्यक हो वहां पीने के पानी के लिए टैंकर से जलापूर्ति करने के निर्णय लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर लिए जाएंगे गोदाम

government decleared 14 thousand villages as drought affected

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कपास, सोयाबीन, मक्का और धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू करें। खड़से ने कहा कि अकाल की परिस्थिति घोषित कर तहसील नहीं बल्कि गांव के स्तर पर मदद देने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की कपास खरीद शुरू करने की मांग के  मद्देनजर जल्द ही कपास खरीदी केंद्र शुरू किए जाएंगे। जिन भागों में गोदामों की संख्या कम है, वहां गोदाम किराए पर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed