{"_id":"dfb90a4e4591c858abe399b23f5234a6","slug":"government-decide-to-plant-tree-after-phalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैलिन के बाद लगेंगे 12 करोड़ पेड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैलिन के बाद लगेंगे 12 करोड़ पेड़
एजेंसी/भुवनेश्वर
Updated Sat, 09 Nov 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार ने फैलिन तूफान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्यभर में 2014-15 के दौरान करीब 12 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
तूफान से समूचे राज्य में 26 लाख से अधिक पेड़ नष्ट हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 6.5 करोड़ पेड़ राज्य और केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
5.5 करोड़ पेड़ किसानों को उनकी जमीन में लगाने के लिए दिए जाएंगे। राज्य की वन संपदा में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव जेके मोहापात्रा ने कहा कि राज्य के विभिन्न भागों में 16 बड़ी नर्सरी स्थापित किए जाने का निर्णय किया गया है।